.
.
.
PTB Big Breaking News nine people died in fire of california america
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ कैलीफोर्निया : उत्तरी कैलीफोर्निया में जंगली आग ने लगभग 30000 लोगों के रिहायश वाले पैराडाइज़ कस्बे का काफी हिस्सा अपने चपेट में ले लिया / इस घटना में नौ लोगों की मौत हो गई है / 362 स्क्वॉयर किलोमीटर में फैली इस आग की वजह से लगभग 6700 बिल्डिंग को नुकसान पहुंचा है / अधिकारियों ने बताया कि आग बुझाने वाले कर्मचारी मूल रूप से घरों को जलने से बचाने के बजाय लोगों को बचाने में लगे थे /
.
.
दक्षिणी कैलीफोर्निया की आग को मिलाकर करीब ढाई करोड़ लोगों को अपना घर छोड़ना पड़ा है / बचाव कार्य में के तहत पूरे मलीबू सिटी में ऑपरेशन चलाया गया / यहां पर तमाम बड़े हॉलीवुड स्टार्स के घर हैं / राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक इमरजेंसी की घोषणा की है जिसके तहत बुटे वेंचुरा और लॉस एंजेल्स के लिए फंड जारी किया गया है /
.
.
जब पैराडाइडज़ को खाली कराया गया तो कई लोग ट्रैफिक में फंस गए जिसकी वजह से उन्हें अपनी गाड़ी छोड़कर भागना पड़ा / लोगों ने बताया कि आग की वजह से तमाम घर, रेस्टोरेंट, सुपर मार्केट और स्कूल वगैरह जल गए / तमाम घरों में प्रोपेन टैंक रखे हुए थे जिनमें आग की वजह से विस्फोट हो गया / उनमें बम की तरह विस्फोट हो रहा था /
.
.
हालांकि अभी तक आग के कारणों का पता नहीं लग पाया है लेकिन पैसिफिक गैस एंड इलेक्ट्रिक कंपनी ने बताया पैराडाइज़ के पास से आग लगने के करीब 15 मिनट पहले बिजली चली गई थी / हवा के असर से आग पश्चिम में चिको शहर तक पहुंच गई जहां करीब 90 हज़ार लोगों की आबादी है /
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
PTB Big Breaking News nine people died in fire of california america

































