.
.
.
PTB Big Breaking News People present in Kolhapur Prayer Sabha attack with sword 12 injured Maharashtra
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ महाराष्ट्र : महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले में प्रार्थना सभा के दौरान लोगों के एक समूह द्वारा किए गए हमले में कम से कम 12 लोग घायल हो गए / एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना दोपहर के समय तब हुई जब रविवार को कोल्हापुर के कोवाड गांव में भीमसेन चौहान के आवास पर रविवार की प्रार्थना में हिस्सा ले रहे थे / यह गांव कर्नाटक सीमा पर स्थित है /
.
.
उन्होंने बताया कि तलवार, लोहे की छड़ और कांच की बोतल लिए 10 से 15 लोगों का एक समूह मोटरसाइकिल से आवास पर पहुंचा और लोगों पर हमला किया / अधिकारी ने बताया कि उन्होंने प्रार्थना कर रहे लोगों पर पत्थर फेंके और घर में घुसने की कोशिश की हालांकि, प्रार्थना सभा में हिस्सा ले रही कुछ महिलाओं ने हमलावरों पर मिर्च पाउडर छिड़क कर उन्हें भागने पर मजबूर किया /
.
.
उन्होंने बताया कि हमले में 12 लोग घायल हुए हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है / उन्होंने कहा कि वरिष्ठ पुलिस अधिकारी इलाके में हालात की निगरानी कर रहे हैं / हमले के पीछे के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है /
.
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB Big Breaking News People present in Kolhapur Prayer Sabha attack with sword 12 injured Maharashtra

































