.
.
PTB Big Breaking News punjab drug traffickers attack police team with red chilli inspectors and soldiers injured
इंस्पेक्टर और सिपाही हुए गंभीर जख्मीं, (पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ बठिंडा : बठिंडा जिले के अधीन पड़ते गांव खोखर में नशा तस्करों को पकड़ने आई पुलिस टीम पर हमला बोल दिया, इस हमले मने दो पुलिस कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए / यह घटना देर रात की बताई जा रही है /
.
.
बताया जा रहा है की जब पुलिस टीम नशा तस्करों को पकड़ने के लिए उनके ठिकाने पर पहुंची तो कुछ नशा तस्कर घर के गेट पर खड़ी इनोवा गाड़ी में बैठने लगे / तस्करों ने पुलिस को देखते ही पहले तो धक्का मुक्की की और बाद में उन पर हमला कर दिया /
.
.
इस दौरान नशा तस्करों ने पुलिस कर्मचारियों पर मिर्च पाउडर फेंकना शुरू कर दिया / इस दौरान गांव के लोगों को आवास सुनाई तो गांव के लोग भी बड़ी गिनती में मौके पर पहुंच गए / लोगों को एकत्रित होता देख नशा तस्कर सेहम गए और मौके से भागने में कामयाब हो गए लेकिन कुछ दुरी पर लोगों ने एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया /
.
.
इस दौरान मिर्च पाउडर से घायल हुए सब इंस्पेक्टर हरजीवन सिंह और सिपाही कमलप्रीत सिंह को हस्पताल भर्ती करवाया गया है / फ़िलहाल पुलिस ने इस मामले में अज्ञात नशा तस्करों के खिलाफ और पकड़े गए नशा तस्कर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है व जाँच की जा रही है /
.
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB Big Breaking News punjab drug traffickers attack police team with red chilli inspectors and soldiers injured






































