.
.
PTB Big Breaking News uttar pradesh kanpur blast in kalindi express threatens in to blast in pm modi rally
चिट्ठी के मिलने से सभी ख़ुफ़िया एजेंसियों के हाथपांव फुले, और क्या कुछ लिखा है चिट्ठी में, (पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ कानपुर : दिल्ली-कानपुर रूट पर कानपुर से पहले 30 किमी पर 27 फरवरी को एक पुलिया को ब्लास्ट कर उड़ाना है / डेढ़ किलो आरडीएक्स विस्फोट कर कानपुर-दिल्ली शताब्दी को निशाना बनाना है / आनंद विहार बस अड्डे पर एक दिन पहले विस्फोटक दे दिया जाएगा /
.
.
कालिंदी एक्सप्रेस की जिस बोगी में धमाका हुआ है उसी में मिले प्लास्टिक बैग से बरामद इस चिट्ठी में ये धमकी भरी बातें लिखी गई हैं / चिट्ठी के सबसे ऊपर पैगाम और दाहिने कोने में 786 लिखा है / उसके नीचे जैश-ए-मोहम्मद एजेंट लिखा है /
.
.
पत्र की शुरुआत में लिखा गया है कि मीटिंग कर इस बारे में सभी को अवगत कराया जा चुका है / दूसरे बिंदु में लिखा है मोदी के मंच को बम से उड़ाना है / इसके लिए दो किलो आरडीएक्स मंच पर लगाई जानी वाली लकड़ी की बल्लियों में भरा जाएगा /
.
.
इस काम के लिए दो से तीन करोड़ रुपये दिए जाएंगे / पुलिस अधिकारीयों का कहना है कि जो पत्र मिला है, उसकी जांच एटीएस कर रही है / पत्र के जरिए दी गई धमकियों को गंभीरता से लिया गया है / सभी आलाधिकारियों को इस संबंधी जानकारी दे दी गई है / कुछ जांच अधिकारियों का कहना है कि जिस तरह से लेटर लिखा गया है, उससे ये किसी की शरारत लग रही है /
.
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB Big Breaking News uttar pradesh kanpur blast in kalindi express threatens in to blast in pm modi rally






































