.
.
PTB Big Breaking News punjab news firing case amritser
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ अमृतसर : आचार संहिता लागू होने के बावजूद आए दिन अमृतसर में फायरिंग की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिसने चुनाव से पहले बिगड़ी कानून व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी है / आज एक ऐसे ही एक मामले में उस समय इलाके में दहशत का माहौल पैदा हो गया, जब एक युवक को पंजाब के प्रसिद्ध गैंगस्टर के भाई ने गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया /
.
.
जानकारी के अनुसार अमृतसर के गांव घनशामपुर में जमीन के झगड़े को लेकर गैंगस्टर गोपी घनशामपुरिया के भाई ने एक युवक को गोली मार दी / बताया जा रहा है कि जुगराज सिंह नाम के नौजवान का किसी के साथ जमीनी विवाद चल रहा था / गत दिवस जब वह कार में खेतों की ओर जा रहा था तो विरोधी पक्ष की शह पर आए गैंगस्टर घनशामपुरिया के भाई मनु ने उसे गोली मार दी /
.
.
इस वारदात में गंभीर अवस्था में घायल युवक को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है / इस घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई है व घटना संबंधी मामला दर्ज कर जाँच में जुट गई है /
.
.
इस पुरे घटनाक्रम के बाद सवाल यह उठता है कि शहर में आचार संहिता लागू होने के बाद स्थानीय पुलिस द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों की जो बात कही गई है उसपर कई सवाल खड़े हो रहे हैं, अगर पुलिस अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाती तो शायद शहर में ऐसे अपराधी शहर में इस घटना को अंजाम नहीं दे सकते थे /
.
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB Big Breaking News punjab news firing case amritser






































