.
.
PTB Big Breaking News the police beat the youth on the airport road and the video was viral mohali airport road
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ मोहाली : मोहाली के एक निजी इमीग्रेसन कंपनी और नाइट क्लब में बाउंसर के तौर पर कार्य कर चुके हरपाल सिंह और उनके साथियों द्वारा फतेहगढ़ निवासी एक युवक को सरेआम पीटने के आरोप पर पुलिस ने मामला दर्ज कर अगली कारवाई शुरू कर दी है /
.
गौतलब है कि गत दिन पहले दोहपर को मोहाली एयरपोर्ट रोड़ पर कुछ युवकों द्वारा एक युवक को बड़ी ही बेरहमी के साथ लाठी-डंडों से पीटा गया / इसके बाद राहगीरों की ओर से बनाई गई वीडियों को वायरल होते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और मामले की जांच में जुटी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है /
.
ध्यान दें कि जिस समय युवक को अन्य युवकों द्वारा लाठी डंडों से बड़ी बेरहमी से पीटा जा रहा था उस समय रोड़ पर कई लोगों की आवाजें भी आ रही थी कि रहने दो / किन्तु आरोपियों ने किसी कि एक न सुनी और युवक को काफी देर तक दौड़ा-दौड़ा कर पिटते हैं / मामले की जांच में जुटी पुलिस का कहना है कि आरोपियों में से एक की पहचान की जा चुकी है जो कि हरपाल सिंह बाऊंसर है जो मोहाली में कई जगहों पर काम करता था /
.
इसके अलावा अन्य युवकों की जांच की जा रही है / वहीं जिस युवक को पीटा जा रहा था वह फतेहगढ़ साहिब का अक्षय वर्मा है / युवकों कि किस बात को लेकर लड़ाई हुई इस बारे में अभी सही खुलासा नहीं हो पाया है,
जबकि पुलिस इसे पुरानी रंजिश मानकर चल रही है / वहीं आरोपी बांउसर पर मोहाली के फेस-11 में कई शिकायतें दर्ज है और उस पर मारपीट करने का आरोप लगता रहा है /
.
एयरपोर्ट हादसे मामले में मुख्य आरोपी हरपाल सिंह फेज-11 में स्टांग नाम से बाउसर की कंपनी चला रहा है / सूत्रों से पता चला है कि इसके कई शिकायतें फेज-11 थाने में लड़ाई झगडे की आई है / गत समय पहले इसके भाई प्रीत ने मटौर थाने में शिकायत दी थी कि कुछ आरोपियों ने पार्किंग को लेकर मारपीट की है /
.
इसके बाद मुख्य आरोपी हरपाल को गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त व्यक्ति अक्षय वर्मा अपने शिफ्ट गाड़ी में फतेहगढ़ साहिब जा रहा है तो उक्त आरोपी और उसके बाउंसरों ने अपनी इनोवा गाड़ी को पीछे लगाकर आरोपी को गाड़ी को रोका और डंडों से मारपीट की जिसके बाद राहगीरों ने वीडियों बनाई वीडियों बनते ही पुलिस में हड़कंप मच गया / बिलौंगी थाना पुलिस ने तुरंत उक्त आरोपी और साथियों के खिलाफ धारा 307 व अन्य धाराओं के साथ मामला दर्ज किया है /
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB Big Breaking News the police beat the youth on the airport road and the video was viral mohali airport road






































