.
.
PTB Big City News Jalandhar woman committed serious allegation on her in-laws family
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB City न्यूज़ जालंधर (रिपोर्ट : सोंधी) : जिला जालंधर में वैसे तो आये दिन ससुराल पक्ष की और से अपनी बहू के ऊपर किये जाने वाले कई मामले सामने उजागर होते ही रहते हैं, लेकिन इस बार जिला जालंधर की रहने वाली महिला ने अपने ही ससुराल पक्ष के ऊपर शादी के समय दिए गए दहेज के सामान को खुर्द बोर्ड करने के गंभीर आरोप लगाए हैं /
.
https://www.facebook.com/ptbnewsonline/videos/237260957157743/?t=0
.
जानकारी के अनुसार बस्ती शेख की रहने वाली महिला जिसने अपना नाम प्रीति ने बताया कि उसकी शादी 14 अक्टूबर 2015 को द्योल नगर निवासी से हुई थी / इस दौरान उसके घर एक बेटे ने जन्म लिया, लेकिन बेटे के जन्म के कुछ समय बाद ही ससुराल पक्ष की और से मेरे को तलाक देने की बात सामने आने लगी और यह मामला अदालत में पहुंच गए, प्रीति ने बताया कि माननीय अदालत ने मुझे इंसाफ देते हुए मेरे समक्ष फैसला सुनाया और मुझे द्योल नगर ससुराल घर में ही रहने का आदेश ससुराल वालों को दे दिया गया /
.

.
महिला ने बताया कि इन सब आदेशों के बाद भी ससुराल पक्ष मेरे खिलाफ अलग अलग साजिशें रचने का कार्य करता रहा लेकिन में अपने बेटे को लेकर में इस घर में ही रहना चाहती हूँ और इनके द्वारा दी जा रही याचनाओं को सहन करती हुई अपना जीवन जी रही हूँ लेकिन हद तो तब हो गई जब मैं अपने मायके घर अपने माता-पिता से मिलने गई हुई थी तो, 31 जनवरी 2019 को किसी का फोन आया की आपके द्वारा ससुराल घर मेँ जो कमरा आपको मिला हुआ है और जिस पर आपने अपना ताला लगा रखा है को तोड़ कर आपके ससुराल पक्ष के कुछ लोग कमरे मेँ रखे सामान को निकलकर एक टाटा 407 मेँ रख रहे हैं /
.
.
महिला ने बताया कि मेरे मायके का घर, ससुराल घर से तकरीबन 15 मिनिट की दुरी पर स्थित है / इस बात का पता चलते ही मैं अपने मायके पक्ष को साथ लेकर मौके पर पहुंची और स्थानीय पुलिस को इस बात की सुचना दी / कुछ ही देर मेँ स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची व जब पुलिस के साथ मैने कमरे मेँ जाकर देखा तो मैं हैरान रह गई की कमरे में रखे गहने व हजारों की नकदी गायब दी और सारा समाना बिखर पड़ा था और कुछ समाना टाटा 407 में रखा हुआ था / महिला का कहना है कि मैं यह रहना चाहती हूँ लेकिन बार-बार मुझे ससुराल पक्ष की और से परेशान किया जा रहा है /
.
इस संबंधी फ़िलहाल पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है व मामले की जाँच की जा रही है /
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB Big City News Jalandhar woman committed serious allegation on her in-laws family

































