.
.
PTB Big City News Strict management for peaceful and unbiased Panchayat polls Deputy Commissioner, District Election Officer Jalandhar Shri Varinder Kumar Sharma
पंचायती मतदान के लिए 136 अति संवेदनशील और 290 संवेदनशील बूथों की पहचान, (पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big City न्यूज़ जालंधर : डिप्टी कमिशनर-कम-जिला चुनाव अधिकारी जालंधर श्री वरिन्दर कुमार शर्मा ने कहा कि पंचायती मतदान को अमन सुरक्षा से पूर्ण करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा कड़े प्रबंध किये गये हैं / और जिले भर में 136 अति संवेदनशील और 290 संवेदनशील बूथों की पहचान की गई है / जिन पर सुरक्षा के अतिरिक्त प्रबन्ध किये जा रहे हैं /
.
डिप्टी कमिशनर ने बताया कि अति संवेदनशील बूथों में 5 बूथ आदमपुर में, 27 जालंधर पूर्वी में, 25 जालंधर पश्चिमी, भोगपुर 08, नकोदर10, फिल्लौर 35, रुड़का कलाँ 22 और नूरमहल ब्लॉक में 4 संवेदनशील पोलिंग बूथ शामिल हैं / इसी तरह लोहियाँ ख़ास ब्लॉक में 11 संवेदनशील, शाहकोट 36, महितपुर 20, आदमपुर 22, जालंधर पूर्वी 28, जालंधर पश्चिमी 46, भोगपुर 25, नकोदर 42, फिल्लौर 29, रुड़का कलाँ 08 और नूरमहल ब्लॉक में 23 पोलिंग बूथ संवेदनशील हैं /
.
.
डिप्टी कमिशनर ने कहा कि मतदान के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी और असुखद घटना पर नजर रखने के लिए जिला प्रशासन की तरफ से कड़ी निगरानी के प्रबंध किये गए हैं / उन्होने कहा कि लोगों द्वारा अपने वोट के हक के योग्य प्रयोग किये जाने को विश्वश्नीय बनाने के लिए उपयुक्त माहौल प्रदान किया जायेगा / उन्होने कहा कि सुरक्षा दस्तों को मतदान में किसी भी तरह की गड़बड़ी को रोकने के लिए समाज विरोधी तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही को अपनाने के लिए कहा गया है /
.
.
डिप्टी कमिशनर ने लोगों को आमंत्रण दिया कि वह अपने वोट का प्रयोग बिना किसी डर या भय के करें जिससे ज़मीनी स्तर पर लोकतंत्र को और मज़बूती मिल सके / उन्होने कहा कि जिला प्रशासन की तरफ से पारदर्शी और निष्पक्ष मतदान के लिए सी.सी.टी.वी.कैमरों, वीडीओग्राफी की टीम को भी तैनात किया गया है /
.
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB Big City News Strict management for peaceful and unbiased Panchayat polls Deputy Commissioner, District Election Officer Jalandhar Shri Varinder Kumar Sharma

































