.
.
PTB Big Crime News crime gallery preethi reddy and harshwardhan narde murder mystery Australia Sydney
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Crime न्यूज़ ऑस्ट्रेलिया : ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में भारतीय मूल के दो डॉक्टरों की हत्या सिडनी पुलिस के लिए मर्डर मिस्ट्री बन गई है / बीते दिनों भारतीय मूल की डेंटिस्ट प्रीति रेड्डी अचानक लापता हो गई थी / इसके बाद उनका शव एक सूटकेस से बरामद हुआ / वहीं, उनके एक्स बॉयफ्रेंड डॉ. हर्षवर्धन नार्दे की मौत संदिग्ध परिस्थिति में एक कार एक्सीडेंट में हो गई /
.
.
बताया जा रहा है कि प्रीति के घर ना लौटने पर पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी / पुलिस उनकी तलाश कर ही रही थी कि उन्हें एक कार के अंदर सूटकेस रखे मिलने की खबर मिली / जब पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तलाशी ली तो उन्हें सूटकेस के अंदर प्रीति रेड्डी की लाश मिली /
.
सिडनी पुलिस का कहना है कि प्रीति पर कई बार धारदार हथियारों से हमला हुआ / उनके शरीर पर चोट के निशान मिले हैं / मालूम हो कि प्रीति बीते रविवार को संदिग्ध परिस्थिति में लापता हो गई थी / आखिरी बार उन्होंने अपने परिवार वालों से तब बात की जब वो ब्रेकफास्ट करने एक रेस्टोरेंट गई थी / पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज जब्त कर लिए हैं और जांच की जा रही है /
.
.
वहीं, दूसरी ओर प्रीति रेड्डी के एक्स बॉयफ्रेंड डॉ. हर्षवर्धन नार्दे की भी संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई / उनकी BMW कार न्यू इंग्लैंड हाईवे (विलो ट्री) पर क्रैश हो गई / बताया जा रहा है कि एक्सीडेंट होते ही कार जल उठी और उनकी मौत हो गई /
.
पुलिस का कहना है कि डॉक्टर हर्षवर्धन सिडनी आए थे / उनकी आखिरी लोकेशन सिडनी के एक होटल में मिली थी / प्रीति रेड्डी और हर्षवर्धन के बीच क्या मुलाकात हुई थी / इस बात की जांच की जा रही है / प्रीति और हर्षवर्धन के करीबियों का कहना है कि दोनों के बीच रिश्ते में खटास आ गई थी / कुछ समय पहले ही दोनों का ब्रेकअप हुआ था / पुलिस को आशंका है कि हर्षवर्धन शायद उन्हें मनाने के लिए सिडनी आए थे, जहां उनके बीच विवाद हुआ / उसके बाद प्रीति लापता हो गई. अभी पुलिस मामले की जांच कर रही है /
.
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB Big Crime News crime gallery preethi reddy and harshwardhan narde murder mystery Australia Sydney






































