.
.
PTB Big News “मनोरंजन” actress arzoo govitrikar profile personal and professional life know all the thing film baghban tmov
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big News “मनोरंजन” : महिला दिवस के ठीक पहले एक जानी मानी एक्ट्रेस के घरेलू हिंसा से शिकार होने का मामला सामने आया है / मुंबई मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक़ एक्ट्रेस आरजू गोवित्रीकर ने पति के खिलाफ मारपीट का आरोप लगाया है / उन्होंने पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई है और कुछ सीसीटीवी सबूत के तौर पर पुलिस को सौंपे हैं /
.
.
हालांकि आरजू के आरोपों पर एक्ट्रेस के पति सिद्धार्थ सभरवाल ने सफाई दी है / सिद्धार्थ ने कहा, शिकायत में कही गई बातें गलत हैं / सीसीटीवी फुटेज तो एक सीन की शूटिंग की प्रैक्टिस का है / सिद्धाथ के मुताबिक़ आरजू ने उससे कहा था कि एक क्राइम शो की प्रैक्टिस करनी है, इसलिए वह उन्हें थप्पड़ मारें /
.
.
आपको बता दें कि आरजू गोवित्रीकर एक मॉडल और टीवी-फिल्म एक्ट्रेस हैं / वो इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियर हैं / आरजू मिसेज वर्ल्ड अदिति गोवित्रीकर की बहन हैं / आरजू ने छोटे पर्दे से काफी शोहरत हासिल की है / इसके अलावा उन्होंने बॉलीवुड और मलयालम फिल्मों में भी हाथ आजमाया है / उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत फिल्म Kakkakuyil से 2001 में की थी / 2005 में उन्होंने ‘एक लड़की अंजानी सी’ से छोटे पर्दे पर डेब्यू किया / आरजू ने ‘घर एक सपना’, ‘नागिन’, ‘किट्टू सब जानती है’ जैसे कई हिट सीरियल में काम किया है /
.
.
आरजू ने कई बॉलीवुड फिल्में भी की हैं / 2003 में आई अमिताभ बच्चन और हेमा मालिनी की फिल्म ‘बागवान’ से उन्हें पहचान मिली / उन्होंने ‘मेरे बाप पहले आप’ जैसी फिल्में भी की हैं / 15 मार्च 2010 में उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड सिद्धार्थ सभरवाल से मुंबई में शादी की / ये लव मैरिज थी. दोनों का एक बेटा भी है, जिसका नाम आशमान है / हालांकि आरजू ने आरोप लगाया है कि सिद्धार्थ ने उसकी नॉलेज के बिना बेटे की कस्टडी ले ली है /
.
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB Big News “मनोरंजन” actress arzoo govitrikar profile personal and professional life know all the thing film baghban tmov






































