.
.
PTB Big Crime News gangster firing civil hospital kapurthala punjab jalandhar
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Crime न्यूज़ कपूरथला : पंजाब के जिला कपूरथला से बड़ी सामने आ रही है / जहां कपूरथला के सिविल अस्पताल में दोपहर के समय उस समय सनसनी फैल गई जब गैंगस्टरों ने अपने एक साथी गैंगस्टर को छुड़ाने के लिए हवा में कई राउंड फायर किये और अपने साथी गैंगस्टर गुरभेज भेजा को फायरिंग करते हुए छुड़वाकर ले गए / बताया जा रहा है की यह सभी गैंगस्टर अमृतसर से आये थे / अचानक हुए इस फायरिंग से अस्पताल परिसर में सनसनी फैल गई /
.
.
लेकिन कपूरथला पुलिस ने मौके पर ही मोर्चा संभालते हुए अमृतसर के कुख्यात गैंगस्टर को छुड़वाने आए दो अपराधियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया, जबकि 2 अपराधी मौके से भागने में कामयाब हो गए / पुलिस ने वारदात में उपयोग किये गए हथियारों को भी बरामद कर लिया है /
जानकारी के अनुसार यह वारदात जिला कपूरथला के सिविल अस्पताल में दोपहर के फिल्मी स्टाईल में सिविल अस्पताल में फायरिंग करते हुए घुसे गैंगस्टर कुख्यात गैंगस्टर गुरभेज सिंह भेजा को पुलिस हिरासत से छुड़वा कर लेकर जाने में कामयाब हो गए जिससे पुरे अस्पताल में सनसनी फैल गई, लेकिन पुलिस की कार्यप्रणाली में चौकने कुछ पुलिस मुलाजिमों की चतुराई से गैंगस्टर को छुड़ाने आये दो गैंगस्टरों को पुलिस ने किसी तरह से गिरफ्तार कर लिया /
.
इस मामले में जानकारी देते हुए कपूरथला के एस.एस.पी. सतिन्द्र सिंह ने इस घटना सम्बन्धी जानकारी देते हुए बताया की कपूरथला सिविल अस्पताल में जेल गार्द द्वारा मैडीकल जांच के लिए लाए गए अपराधियों को छुड़वाने के लिए हमला किया गया था / मोटर साईकल पर अपराधियों ने फायिरंग की और इस दौरान वहां मौजूद पुलिस अलर्ट हो गई /
.
जिसके बाद पुलिस टीम ने घेराबंदी करके दो अपराधियों को मौके पर ही काबू कर लिया / मौके से दो अपराधी जेल गार्द की गिरफ्त से एक अपराधी गुरभेज भेजा को भगा ले गए / एस.एस.पी. सतिन्द्र सिंह ने बताया कि फरार हुए अपराधियों की पहचान हो चुकी है, जिन्हे जल्द ही काबू कर लिया जाएगा / पुलिस का कहना है की छुडवाकर लेकर गए गैंगस्टर की पहचान गुरभेज सिंह भेजा वासी सुल्तानविंड, अमृतसर के रूप में हुई है /
वहीं पकड़े गए दो गैंगस्टरों की पहचान सन्नी व मनप्रीत निवासी अमृतसर के रूप में हुई है / जिनसे बाकि के आरोपियों के बारे में पूछताछ की जा रही है / इस तरह से फ़िल्मी स्टाईल में जिला कपूरथला अस्पताल में चली गोलियों की गूंज से पुरे कपूरथला शहर के लोग अभी भी सेहमें हुए हैं /
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB Big Crime News gangster firing civil hospital kapurthala punjab jalandhar






































