.
.
PTB Big Political News cabinet minister nitin gadkari fell after becoming unconscious in ahmednagar
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Political न्यूज़ अहमदनगर : केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी आज महाराष्ट्र के अहमदनगर में एक कार्यक्रम के दौरान बेहोश होकर स्टेज पर गिर गए / मंच पर मौजूद गडकरी बेहोश होकर लगभग नीचे गिर गए / महाराष्ट्र के राज्यपाल सी विद्यासागर राव जोकि स्टेज पर मौजूद थे उन्होंने गडकरी को पकड़ लिया / इसके बाद उन्हें अस्पताल लेकर जाया गया /
.
.
महात्मा फुले कृषि कॉलेज के दीक्षांत समारोह के लिए गडकरी अहमदनगर पहुंचे थे / उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है / भाषण खत्म होने के बाद राष्ट्रीय गान शुरू हुआ। ठीक इसी समय गडकरी को चक्कर आ गया और वह गिर गए / उनके पीछे खड़े राज्यपाल ने उन्हें सहारा दिया और नीचे गिरने से बचाया / इसके बाद उन्हें तुरंत पास के अस्पताल लेकर पहुंचे / जहां फिलहाल उनका इलाज चल रहा है /
.
.
आज केंद्रीय मंत्री हेलिकॉप्टर के जरिए शिरडी पहुंचे थे / यहां से वह एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए राहुरी कृषि विद्यापीठ पहुंचे / यहां उन्होंने लगभग एक घंटे तक भाषण दिया / इसके बाद कार्यक्रम के अंत में उन्हें चक्कर आ गया /
.
.
वैसे यह पहली बार नहीं है जब गडकरी की हालत इस तरह से खराब हुई हो / कुछ समय पहले एक रैली के बाद उनकी तबियत खराब हो गई थी / सड़क मंत्रालय के साथ ही गडकरी के पास गंगा सफाई की जिम्मेदारी भी है / कुछ साल पहले गडकरी ने वजन घटाने के लिए ऑपरेशन करवाया था /
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB Big Political News cabinet minister nitin gadkari fell after becoming unconscious in ahmednagar




































