.
.
PTB Big Political News india news cbi raids ex haryana cm and congress leader bhupinder singh hooda residence
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Political न्यूज़ नई दिल्ली : हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा के घरों पर सीबीआई छापेमारी कर रही है / सीबीआई की टीम दिल्ली और हरियाणा में उनके 30 ठिकानों पर छापेमारी कर रही है / न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक, उनके खिलाफ जमीन घोटाला के मामले में कार्रवाई की जा रही है /
.
.
भूपेंद्र सिंह हुड्डा के खिलाफ कार्रवाई पर आम आदमी पार्टी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है / आप नेता संजय सिंह ने कहा कि बीजेपी ने पिछले साढ़े चार सालों में सीबीआई को अपनी कठपुतली की तरह इस्तेमाल किया है / मोदी सरकार दीया बुझने से पहले भभक रहा है / सीएम केजरीवाल, सत्येंद्र जैन, ममता बनर्जी, अखिलेश यादव सबके यहां छापा होना साबित करता है कि मोदी सरकार विपक्ष से डर रही है / मैं नहीं जानता हूं कि हुड्डा के केस में कितनी सच्चाई है लेकिन चुनाव से ठीक पहले ये सब जानबूझ कर करवाया जा रहा है /
.

ध्यान रहे कि हुड्डा के खिलाफ कथित जमीन घोटाले के कई आरोप हैं / उनके खिलाफ एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड (एजेएल) को जमीन आवंटित करने का आरोप है / एजेएल को जमीन पुन: आवंटित किए जाने के आरोपों में सीबीआई ने हुड्डा और अन्य पर मामला दर्ज किया था / मुख्यमंत्री (2005-16) रहने के दौरान हुड्डा हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष थे, उसी दौरान भूखंड फिर से एजेएल को आवंटित किया गया था /
.
.
हुड्डा और एजेएल पदाधिकारियों पर वर्ष 2005 में अवैध तरीके से भूखंड को फिर से आवंटित करने का आरोप है / पंचकूला के सेक्टर 6 में भूखंड संख्या सी-17 को 29 जून, 2005 को एजेएल को फिर से आवंटित किया गया / यह भूमि करीब 3,360 वर्गमीटर थी. इससे पहले वर्ष 1982 में इस भूखंड को एजेएल को आवंटित किया गया था, लेकिन कंपनी के जमीन पर इमारत बनाने में विफल रहने के बाद भूखंड को 1996 में वापस ले लिया है /
.
हुड्डा ने भूखंड के फिर से आवंटन में किसी तरह की गड़बड़ी न होने की बात कह अपने फैसले का बचाव किया. जमीन के फिर से आवंटन के बाद एजेएल ने भूखंड पर निर्माण पूरा किया /
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB Big Political News india news cbi raids ex haryana cm and congress leader bhupinder singh hooda residence




































