.
.
PTB Big Political News india news west bengal bjp worker raman singh found dead last night in gopiballabpur
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Political न्यूज़ बंगाल : लोकसभा चुनाव के छठे चरण के लिए आज मतदान हो रहा है / मतदान के दौरान हिंसा होना आम बात हो गई है / आज मतदान शुरु होने से पहले पश्चिम बंगाल में बीजेपी औऱ टीएमसी के कार्यकर्ताओँ की हत्या होने की खबर सामने आई है /
.
.
जानकारी के अनुसार आज सुबह पश्चिम बंगाल के झारग्राम में एक बीजेपी कार्यकर्ता की हत्या करने की खबर सामने आई है / मृतक की पहचान रामेन सिंह के रुप में हुई है / भाजपा के कार्यकर्ता के अलावा तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के एक कार्यकर्ता का शव भी मिला है, जबकि कल देर रात मिदनापुर में टीएमसी के दो अन्य कार्यकर्ताओं को भी गोली मार दी गई, जिनका तमलुक के अस्पताल में इलाज चल रहा है फिलहाल दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है /
.
झारग्राम में कार्यकर्ता की हत्या का आरोप बीजेपी ने तृणमूल पर लगाया है / बीजेपी के अनुसार रामेन की हत्या टीएमसी कार्यकर्ताओं ने की है, हालांकि, स्थानीय पुलिस ने शुरुआती जांच के आधार पर बताया कि रामेन सिंह पहले से ही बीमार था / मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है /
.
आपको बता दें कि आज लोकसभा चुनाव के छठे चरण में 7 राज्यों की 59 सीटों पर मतदान हो शुरु हो गया है / मतदान के दौरान बंगाल में हिंसा का दौर भी चरम पर पहुंचा हुआ है / यहां लगभग हर चुनाव के दौरान हिंसा की घटनाएं होती रहती है / फिर चाहे वह कार्यकर्ताओं के बीच हाथापाई हो या फिर पोलिंग बूथ पर ही देसी बम से हमला किया जाना हो, बंगाल में पांचों चरण के दौरान हिंसा लगातार बढ़ती गई है, लेकिन हर बार वोटिंग का प्रतिशत भी ज्यादा ही रहा है / बता दें कि आज लोकसभा चुनाव के छठे चरण में पश्चिम बंगाल की 8 सीटों पर वोटिंग हो रही है / यहां की तामलुक, कांति, घाटल, झारग्राम, मेदिनीपुर, पुरुलिया, बांकुरा, विष्णुपुर सीटों पर मतदान जारी है /
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB Big Political News india news west bengal bjp worker raman singh found dead last night in gopiballabpur






































