.
.
PTB Big Sad News world british woman died in sri lanka during honeymoon
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Sad न्यूज़ श्रीलंका : एक ब्रिटिश भारतीय व्यक्ति अपनी पत्नी से साथ हनीमून के लिए श्रीलंका आया था, लेकिन इस दौरान जो कुछ उसके साथ हुआ, उसने शायद ही कभी सोचा होगा / उसकी पत्नी की यहां के होटल में एक रहस्यमयी बीमारी से मौत हो गई / अब श्रीलंकाई प्रशासन खिलन चंदारिया को यहां से तब तक जाने की इजाजत नहीं दे रहा है, जब तक उनकी 31 वर्षीय पत्नी उशिला पटेल की मौत की जांच पूरी नहीं हो जाती /
.
33 साल के चंदारिया उत्तर-पश्चिमी लंदन में एक फोन की दुकान के मालिक हैं, हालांकि चंदारिया को न तो पुलिस ने गिरफ्तार किया है और न ही उनके खिलाफ कोई मुकदमा दर्ज किया है, लेकिन उन्हें उनके ब्रिटेन स्थित घर जाने की इजाजत भी नहीं मिली है /
.
चंदारिया ने श्रीलंका में ब्रिटेन की मीडिया से कहा, “मैं उनके (उशिला पटेल) बिना यहां से नहीं जा सकता / मुझे ऐसा महसूस हो रहा है कि पूरी दुनिया मेरे खिलाफ है / कुछ भी कर पाना कठिन है /
दंपति की शादी 19 अप्रैल को लंदन में हुई थी। जिसके बाद ये लोग हनीमून के लिए श्रीलंका आए / यहां वह एक पांच सितारा बीच रिसॉर्ट में ठहरे थे /इसके बाद यहां से ये लोग मालदीव जाने वाले थे, लेकिन यहां हटोल का खाना और ड्रिंक पीने के बाद दोनों पति-पत्नी बीमार हो गए /
.
दोनों को बेचैनी और खून की उल्टी हुई / जब इन्होंने मदद के लिए फोन किया तो इन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। फिर चंदारिया तो बच गए, लेकिन उनकी पत्नी की 25 अप्रैल को अस्पताल में मौत हो गई /
.
चंदारिया का कहना है, “पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला है कि पटेल की मौत डिहाइड्रेशन यानी उल्टी से हुई है/ वहीं मामले पर होटल का कहना है कि वह अपने खाने की सुरक्षा को लेकर पूर्ण रूप से आश्वस्त हैं, हालांकि जब चंदारिया को शुरुआत में श्रीलंका से जाने को कहा गया तो उन्होंने अपनी पत्नी के शव के बिना जाने से इनकार कर दिया था, लेकिन अब वो तब तक नहीं जा सकते जब तक मौत से संबंधित सारी रिपोर्ट नहीं आ जातीं /
.
इस मामले पर विदेश कार्यालय के प्रवक्ता का कहना है, “हम श्रीलंका में ब्रिटिश व्यक्ति का सहयोग कर रहे हैं / हम श्रीलंका के अधिकारियों के संपर्क में हैं /
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB Big Sad News world british woman died in sri lanka during honeymoon






































