.
.
PTB News “शिक्षा” An extension lecture on ‘Linguistics: Why Study it’ organized at HMV
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB News “शिक्षा” : हंसराज महिला महाविद्यालय के विभिन्न भाषा के विभागों अंग्रेजी, हिन्दी, पंजाबी, संस्कृत द्वारा कालेज प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन के दिशानिर्देशन में लिंगविस्ंटिक्स: व्याई स्टडी ईट पर एक्सटैंशन लैक्चर का आयोजन किया गया /
.
इस अवसर पर यूनिवर्सिटी ऑफ कैलगरी, कैनेडा के एंन्थ्रो पोलाजीकल लिंगविस्ंटिक्स के प्रो. ऋषि नागर मुख्य मेहमान के तौर पर उपस्थित हुए / उनका स्वागत प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने प्लांटर व पेंटिंग भेंटकर किया / डीन इनोवेशन डॉ. (श्रीमती) रमनीता सैनी शारदा ने श्री प्रमोद का स्वागत प्लांटर भेंटकर किया / प्रो. ऋषि नागर ने भाषा तकनीकी रूप से सही इस्तेमाल करने पर ज़ोर देते हुए छात्राओं को संबोंधित किया /
.

उन्होंने भाषा से जुड़े कई वास्तविक उदाहरण दिए जिसे रोजमर्रा की बोलचाल से सीखा जा सकता है / शब्दों के सही उच्चारण करने पर भी उन्होंने कई उदाहरण पेश किए / उन्होंने लिंगविस्ंटिक्स से जुड़ी कई अवधारणाओं पर छात्राओं को संक्षिप्त जानकारी दी / कैनेडा के एजूकेशनल सिस्टम पर उन्होंने निजी अनुभव शेयर किए / उन्होंने छात्राओं को अपनी शिक्षा भारत में ही पूरी करने के लिए प्रेरित किया /
.
.
प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने डीन इनोवेशन डॉ. (श्रीमती) रमनीता सैनी शारदा के प्रयासों की सराहना की / उन्होंने भाषा विभाग की फैक्लटी को भी इस लैक्चर के सफल आयोजन के लिए बधाई दी / धन्यवाद प्रस्ताव डीन इनोवेशन डॉ. (श्रीमती) रमनीता सैनी शारदा ने दिया / मंच संचालन डॉ. (श्रीमती) निधि बल ने किया /
.
.
इस अवसर पर अंग्रेजी विभागाध्यक्षा श्रीमती ममता, पंजाबी विभागाध्यक्षा श्रीमती नवरूप, हिन्दी विभागाध्यक्षा डॉ. (श्रीमती) ज्योति गोगिया, संस्कृत विभागाध्यक्षा श्रीमती सुनीता धवन व अन्य सभी अध्यापकगण उपस्थित थे /
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB News “शिक्षा” An extension lecture on ‘Linguistics: Why Study it’ organized at HMV

































