.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
PTB News “शिक्षा” Ru-Ba-Ru at HMV College for women jalandhar
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ “शिक्षा” : हंस राज महिला महाविद्यालय के पीजी पंजाबी विभाग की ओर से गुरू नानक देव जी की 550वीं जयंती को समर्पित “रू-ब-रू” कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्या प्रो.डा.श्रीमती अजय सरीन की अध्यक्षता में किया गया / बतौर रिसोर्स कैलीर्फोनिया से प्रख्यात कवि दलवीर सिंह निज्जर उपस्थित थे /
प्राचार्या व पंजाबी विभागाध्यक्षा श्रीमती नवरूप कौर ने प्लांटर भेंट कर उनका स्वागत किया / कार्यक्रम का आरंभ दीप प्रज्जवलन व डीएवी गान से हुआ / श्रीमती नवरूप कौर ने स्वागती भाषण प्रस्तुत किया / डॉ. संदीप कौर ने पावर प्वांइट प्रेजेंटेशन के माध्यम से डॉ. निज्जर की प्राप्तियों के बारे में जानकारी दी /
संगीत विभाग के प्रद्यूमन ने डॉ. निज्जर द्वारा लिखी गई गज़ल प्रस्तुत की / श्री दलबीर सिंह निज्जर ने अपने संबोधन में अमेरिका की जीवन शैली के बारे में बताया / उन्होंने नारी के अधिकारों के बारे में जानकारी दी तथा कहा कि जीवन में हर मुश्किल का सामना डट कर करना चाहिए /
छात्राओं ने उनसे प्रश्र पूछ कर अपनी जिज्ञासाओं को शांत किया / मंच संचालन श्रीमती कुलजीत कौर ने किया / श्रीमती सतिंदर कौर ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया / इस अवसर पर श्रीमती वीना अरोड़ा, सुश्री पूनम शर्मा, सुश्री जसविंदर कौर, सुश्री हरमनप्रीत कौर, सुश्री मनप्रीत कौर, डा. हरप्रीत कौर, डा. संदीप कौर व सुश्री प्रभजोत कौर भी उपस्थित थे /
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB News “शिक्षा” Ru-Ba-Ru at HMV College for women jalandhar



































