.
.
.
.
.
.
.
.
.
PTB News “शिक्षा” Students of GD Goenka International School Jalandhar celebrated Lohri festival
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ “शिक्षा” : भारत देश को शुरू से ही त्योहारों का देश कहा जाता है / हमारे देश की सभ्यता और संस्कृति जितनी महान है उससे जुड़े पर्व भी उतने ही महान है / पूरा वर्ष देश भर में इन पर्वों की धूम मची रहती है / दक्षिण भारत में अगर ओणम का त्योहार धूम-धाम से मनाया जाता है तो उत्तर भारत में लोहड़ी का पर्व भी उतने ही हर्षोलास से मनाया जाता है /
इस त्योहार से जुड़ी कुछ खास मान्यताओं को अपने विद्यार्थियों के साथ सांझा करने के उद्देश्य से आज जी. डी. गोयंका इंटरनेशनल स्कूल जालंधर ने अपने प्रांगण में विद्यालय की प्रधानाचार्या मिस. मौसमी बैनर्जी की अध्यक्षता में एक समारोह का आयोजन करवाया / इस समारोह में विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत करते हुए पंजाबी सभ्याचार से जुड़े लोकगीत व नृत्य आदि प्रस्तुत करते हुए सभी मेहमानो का चित्त प्रसन्न कर दिया /
इस अवसर पर विद्यालय में लोहड़ी जलाने की रस्म अदा की गई और विद्यार्थियों में मिठाइयाँ बाँटीं गई / कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्य ने आए हुए सभी अभिभावकों का धन्यवाद किया और उन्हे इस पावन-पर्व की बधाई दी / विद्यालय के चेयरमेन श्री टी.डी.दुआ ने भी अपने संदेश में सब को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि यह पर्व हम सबके जीवन में बहुत सारी खुशियों का आगाज़ करेगा /
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB News “शिक्षा” Students of GD Goenka International School Jalandhar celebrated Lohri festival

































