.
.
.
.
.
.
.
.
.
.
PTB News “शिक्षा” 9th National Voters’ Day organized at HMV College Jalandhar
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB News “शिक्षा” : हंसराज महिला महाविद्यालय के प्रागंण में कॉलेज प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन के उत्साहात्मक दिशानिर्देशन अधीन आफिॅस ऑफ डिप्टी कमिश्रर सह जि़ला चुनाव अधिकारी, जालन्धर के सौजन्य से डॉ. (श्रीमती) रमनीता सैनी शारदा प्रोग्राम को-आरडीनेटर, श्रीमती नीता मलिक (को-आरडीनेटर) के निर्देशन अधीन नौेेंवे राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन सफलता पूवर्क किया गया /
समागम का शुभारंभ मंगलकामना हेतु ज्योति प्रज्जवलित कर एवं सरस्वती वंदना द्वारा किया गया / तद़उपरान्त कालेज प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन जी द्वारा मुख्यातिथि माननीय वरिन्दर कुमार शर्मा आईएएस (डिप्टी कमिश्रर- कम- जि़ला चुनाव अधिकारी), डॉ. संजीव शर्मा एसडीएम-1, जालन्धर, श्री बलजिन्दर सिंह पीसीएस, डीडीएलजी, श्रीमती नवनीत बल पीसीएस,एसडीएम, शाहकोट, श्री जतिन्दर जोरवाल (आईएसएडीसीडी), श्री जसबीर सिंह एडीसी जनरल व डॉ. नरिन्दर रजिस्ट्रार, जीएनए यूनि. का प्लांटर भेंटकर हार्दिक अभिनंदन किया /

अपने वक्तव्य में प्राचार्या ने सर्व उपस्थित माननीय सदस्यों का एचएमवी संस्था में स्वागत किया एवं कहा कि संस्था के प्रांगण में निरन्तर चतुर्थ बार मतदाता दिवस का आयोजन गर्व का विषय है / उन्होंने युवा वर्ग को अपने वोट का उचित प्रयोग करते हुए अपने लोकतान्त्रिक अधिकारों के प्रति जागृत कर समाज के नव-निर्माण में अपना अमूल्य योगदान देने हेतु प्रेरित किया / प्राचार्या जी ने एक ऐसी सरकार की सरंचना करने हेतु प्रेरित किया जो हमारे मान-सम्मान, एवं हमारे सर्वागीण विकास में सहयोग दें /
इसी उपलक्ष्य में मुख्यातिथि श्री वरिन्दर कुमार शर्मा जी ने अपने संभाषण में कहा कि हम भारत वासियों को हमारे सविधान द्वारा गौरवान्वित जीवन प्रदान किया गया है लोकतान्त्रिक देश में रहते हुए हमें अपने वोट का उचित एव निम्रता पूर्वक, पूर्ण जागरूकता से प्रयोग करने हेतु प्रेरित किया / उन्होंने चुनाव आयोग की कार्य प्रणाली की संक्षिप्त जानकारी प्रदान की एवं कहा कि आज के दिन भारत चुनाव आयोग द्वारा वी.वी. पैड वोटर मशीन, वोटर हैल्प लाइन न: 1950 एवं वोटर जागरूकता वैन को चलाने का उद़्घाटन किया जा रहा है / संभाषण के अन्त में उन्होंने प्राचार्या जी का सदैव सहयोग देने हेतु आभार व्यक्त किया /
इसी उपलक्ष्य में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं – निबन्ध लेखन, भाषण प्रतियोगिता एवं पोस्टर मेकिंग के विजित छात्राओं को सम्मानित कर प्रोत्साहित किया गिया एवं निर्णायक मण्डल को भी प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए / इसी अवसर पर प्रथम रजिस्ट्रार वोटरस को भी प्रशंसा पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया / वैचुलर ऑफ फाइन आर्टस विभाग की ओर से डैमोकरेसी: ए प्ले ऑफ क्लरस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसकी प्रर्दशनी कालेज परिसर में लगाकर मतदाताओं को उनके मतदान के प्रति जागरूक किया गया /

इस अवसर पर श्रीमती (वीना अरोड़ा पंजाबी विभाग, स्टाफ सचिव) द्वारा निर्देशित एक स्किट-मेरा वोट-मेरा अधिकार प्रस्तुत कर वोट के प्रति जागृत किया गया / समागम के अन्त में डिप्टी कमिश्रर सह जि़ला चुनाव अधिकारी श्री वरिन्दर कुमार शर्मा जी द्वारा कालेज प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन जी को प्रोग्राम निर्देशक के रूप में सम्मानित किया गया एवं डॉ. (श्रीमती) रमनीता सैनी शारदा प्रोग्राम को-आरडीनेटर, श्रीमती नीता मलिक प्रोग्राम को-आरडीनेटर एवं एचएमवी की सहयोगी टीम को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया /
समागम के अन्त में निडर होकर धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा एवं किसी भी लालच के प्रभाव विहीन वोट का प्रयोग करने की शपथ ग्रहण की गई / मंच संचालन डॉ. (श्रीमती) अंजना भाटिया द्वारा किया गया / अन्त में राष्ट्रगान प्रस्तुत कर देश एवं राष्ट्र के प्रति सम्मान व्यक्त किया गया /
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB News “शिक्षा” 9th National Voters’ Day organized at HMV College Jalandhar





































