PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

जालंधर के रहने वाले सक्श को अमृतसर एयरपोर्ट पर किया गया गिरफ्तार, जाने बड़ी वजह,

punjab amritsar nri caught at amritsar international airport ready take doha three cartridges recovered luggage Jalandhar

PTB Crime न्यूज़ अमृतसर : पंजाब में अमृतसर जिले में श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक NRI को गिरफ्तार किया गया है। अमृतसर एयरपोर्ट पर तैनात सुरक्षा कर्मियों ने चैकिंग के दौरान उसके बैग से पिस्टल के तीन कारतूस बरामद किए। वह अमृतसर से दोहा-कतर जाने की तैयारी में था। फिलहाल उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, फेलबैक जर्मनी में रहने वाला सुभाष चंद्र स्पाइस जेट की फ्लाइट से दोहा कतर जाने के लिए एयरपोर्ट पहुंचा था। वह जालंधर जिले के करतार नगर में मॉडल टाउन का निवासी है। एयरपोर्ट पर सामान की चैकिंग में सुरक्षा कर्मियों को पिस्टल की तीन गोलियां बरामद हुईं, जिन्हें देखते ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

एयरपोर्ट पुलिस ने स्पाइस जेट के सीनियर सिक्योरिटी एग्जीक्यूटिव यादविंदर सिंह की शिकायत पर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने सुभाष चंद्र के खिलाफ IPC 25/54/59 A के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल वह पुलिस गिरफ्त में है।

दो सप्ताह पहले अमृतसर एयरपोर्ट पर ही तरनतारन के मुरादपुरा गांव के गुरजिंदर सिंह को गिरफ्तार किया गया था। गुरजिंदर ने अमृतसर से दिल्ली के लिए फ्लाइट लेनी थी। इसकी आगे इंग्लैंड के लिए कनेक्टिड फ्लाइट थी, लेकिन जब उसके सामान की तलाशी ली गई तो उसमें से एक कार्टरिज .32 बोर की मिली थी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया था।