PTB News

Latest news
डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि, एचएमवी ने जीएनडीयू दीक्षांत समारोह में 29 स्वर्ण पदक प्राप्त कर रचा नया इतिहास, श्री जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा लंगर सेवा का आयोजन, 20 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को उठा ले गई दिल्ली पुलिस, पहुंचाया अस्पताल, अभिजीत दीपके ... ₹4 करोड़ फिरौती मामले में पंजाब पुलिस के SHO को किया गिरफ्तार स्टूडेंट्स ऑफ़ सेंट सोल्जर ग्रुप ने नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन कर संस्थान का नाम किया रोशन, इनोसेंट हार्ट्स के निलेश दत्ता ने नीट (यूजी)-2026 में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1305 प्राप्त कर विद्यालय ... PM मोदी ने हरियाणा से देश को समर्पित की पहली हाइड्रोजन ट्रेन चलती बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर की सूझबूझ से 30 यात्रियों की बची जान

पंजाब, सरपंच के बेटे को मारी रंजिशन गोली, दो दिन पहले चाचा व चचेरे भाई को भी किया था घायल

punjab-amritsar-sarpanch-son-shot-amritsar-old-amenity-border-village-firing-baladwad

PTB Big न्यूज़ अमृतसर : पंजाब के अमृतसर में सरपंच को गोलियां मारने का मामला सामने आया है। घायल युवक को अमृतसर के गुरु नानक देव अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। वहीं, दो दिन पहले घायल युवक के चचेरे भाई व चाचा पर भी दूसरे पक्ष की तरफ से हमला किया गया था। पुलिस ने गुरु नानक देव अस्पताल पहुंच परिवार व घायल युवक के बयानों के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है।

अमृतसर के गांव बल्लड़वाल के सरपंच पुनन सिंह के बेटे बलविंदर सिंह पर यह हमला किया गया। घायल बलविंदर सिंह ने बताया कि बीते दिनों उसके चाचा व भाई पर हमला किया गया था। उसके चाचा के सिर पर वार किया गया था और चचेरे भाई का गुट काट दिया गया था। रात वह उन्हें देख घर वापस आया। तब देखा कि कुछ युवक उसके घर के पास खड़े हैं। लेकिन वह घर के अंदर चला गया।

कुछ समय बाद वह बाहर आया तो देखा कि युवक अभी भी वहीं थे। उसे एहसास हुआ कि युवक उस पर हमला करने वाले हैं। तभी वह अचानक वापस मुड़ा। इस बीच जगीरा, जगीरे के बेटा शेरा, गुरमीत व बिट्‌टू कुछ और लोगों के साथ उसके पीछे भागा। तभी अचानक किसी ने गोली चलाई, जो उसे लग गई।

सरपंच पुनन सिंह ने बताया कि उनके बेटे का गांव में कुछ दिन पहले जगीर सिंह के परिवार के साथ झगड़ा हुआ था। जिसके बाद से ही जगीर सिंह का परिवार लगातार हमले करने की धमकियां दे रहा था। जिसकी सूचना उन्होंने पुलिस को भी दी थी। गुरु नानक देव अस्पताल पहुंची पुलिस टीम ने बताया कि घटना रात 11 बजे के आसपास हुई है। अभी परिवार व घायल के बयान दर्ज किए गए हैं। जांच और बयानों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ बनती कार्रवाई की जाएगी।

Latest News