PTB News

Latest news
ट्रंप के ऐलान से शेयर बाजार में देखने को मिला भारी उछाल बिक्रम मजीठिया को लेकर कोर्ट ने सुनाया फैसला, थाने से समर्थक को छुड़ाने और दस्तावेज फाड़ने के लगे थे... जालंधर में हुआ भयानक सड़क हादसा, मां-बेटी की हुई मौके पर मौत पंजाब! जंडियाला गुरु में घर पर की तीन अज्ञात ने फायरिंग, लोगों में दहशत का माहौल, जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो...

पंजाब में हथियारों के बल पर दिन-दिहाड़े हुई लाखों की लूट, CCTV में हुए कैद,

punjab bhatinda lakh rupees looted from arthiya bathinda punjab crime Big Breaking News PTB Big Breaking news

PTB Crime न्यूज़ बठिंडा : पंजाब के बठिंडा से एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है / जहां स्थित मौड़ मंडी में आज यानि शुक्रवार की सुबह कार सवार दो युवक एक आढ़ती की दुकान से लाखों रुपये लूटकर फरार हो गए / घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है / शुक्रवार सुबह आढ़ती विजय कुमार ने रोजाना की तरह घर के नीचे बनी दुकान को खोला था /

जब वो दुकान में साफ सफाई कर रहा था, तो दो युवक आई-20 कार पर सवार होकर आए / इस दौरान उन्होंने हथियारों के बल पर दुकान के अंदर रखी पेटी खोलकर लाखों रुपये लूट लिए और फरार हो गए / घटना के बाद आढ़ती विजय ने तुरंत पुलिस को सूचना दी / थाना मौड़ की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी /

पुलिस ने प्राथमिक जांच के दौरान दुकान के नजदीक लगे एक सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाला, तो उसमें लुटेरे कैद हो गए / CCTV फुटेज में कार सवार लुटेरे कार पर आते और जाते हुए दिखाई दे रहे है / एसएसपी जे एलनचेजियन का कहना था कि पुलिस मामले की जांच कर रही है /

Latest News