PTB News

Latest news
जालंधर के युवराज भाटिया ने 10 साल की उम्र में रचा IGU मेन टूर की सी कैटेगरी में बनाई खास जालंधर की राजनितिक के चाणक्य कहे जाने वाले आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता का पार्टी ने बढ़ाया कद अमरावती अस्पताल अग्निकांड को लेकर CM फडणवीस ने किया बड़ा ऐलान, जांच के भी दिए आदेश Jalandhar : बाबा मुराद शाह दरगाह से लौट रहे दंपति सहित मासूम बेटी की हुई सड़क हादसे में दर्द/नाक मौ/त बड़ा फैसला : जज बनने के लिए, 3 नहीं अब 1 साल की होगी वकालत जरूरी Punjab बंद के बीच चली गो/लियां, कारोबारी के ऑफिस के बाहर, ₹5 करोड़ न देने पर मारने की मिल रही थीं धम... पंजाब बंद : मोहाली-चंडीगढ़ के बाॅर्डर पूरी तरह से सील, राज्य के कई शहरों में दुकानें बंद, भारी पुलिस... CT Institute झगड़ा, छात्रों के दो गुटों के बीच, हॉस्टल में तोड़फोड़, कैंपस की सुरक्षा के लिए तैनात कि... डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी की छात्रा ऊर्वी राठौर को मिला 'यूथ क्लाइमेट लीडर अवॉर्ड' राष्ट्रीय स्तर पर शानद... रायत बाहर प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में "ड्रग्स का बढ़ता प्रकोप: महिलाओं पर पड़ता बोझ" विषय पर राष्ट्रीय...

पंजाब सरकार के आने के बाद करप्शन के लगातार जारी हैं एक्शन, भ्रष्टाचार करते मंत्री और IAS अधिकारी सहित 45 को किया गिरफ्तार,

punjab corruption report updates ias officer minister including 45 arrested CM Punjab Bhagwant Mann PTB Big News

PTB Big Political न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब की आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार ने भ्रष्टाचार पर एक्शन का रिपोर्ट कार्ड जारी किया है। सरकार बनने के बाद अब तक 28 केस दर्ज किए जा चुके हैं। जिनमें 45 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। हालांकि 8 आरोपी अभी फरार हैं। इनमें सबसे ज्यादा 22 केस माइनिंग और जंगलात विभाग के हैं। भ्रष्टाचार के 14 केस वाली पंजाब पुलिस दूसरे नंबर पर है।

करप्शन केस में पकड़े आरोपियों में सरकार के ही हेल्थ मिनिस्टर डॉ. विजय सिंगला, पूर्व कांग्रेसी मंत्री साधु सिंह धर्मसोत, पूर्व कांग्रेस MLA जोगिंदरपाल भोआ और IAS अफसर संजय पोपली शामिल हैं। इसके अलावा पूर्व मंत्री संगत सिंह गिलजियां की तलाश हो रही है। वहीं पूर्व मंत्री भारत भूषण आशू की विजिलेंस जांच की जा रही है।

पंजाब सरकार में सेहत मंत्री डॉ. विजय सिंगला ने विभाग के हर काम में 1% कमीशन मांगा। विभाग के अफसर ने सीएम भगवंत मान को शिकायत कर दी। जिसके बाद सिंगला को कैबिनेट से बर्खास्त कर गिरफ्तार किया गया।

पूर्व कांग्रेसी मंत्री साधु सिंह धर्मसोत ने एक पेड़ कटाई के बदले 500 रुपए की रिश्वत ली। करीब सवा करोड़ के घपले के बाद विजिलेंस ने उन्हें अमलोह स्थित घर से सोते वक्त ही गिरफ्तार कर लिया। भोआ से पूर्व कांग्रेसी MLA जोगिंदरपाल का नाम अवैध माइनिंग में सामने आया। पुलिस ने केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।

सीएम भगवंत मान ने पंजाब में सरकार बनने के बाद एंटी करप्शन हेल्पलाइन नंबर 95012-00200 जारी किया है। कोई भी व्यक्ति इस पर रिश्वत मांगने या लेने की ऑडियो या वीडियो बनाकर भेज सकता है। अगर शिकायत सही मिली तो इस पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।