PTB News

Latest news
जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया, Punjab : VVIP काफिले में तैनात कांस्टेबल को 15 किलो हेराइन के साथ BSF ने पकड़ा आईवी वर्ल्ड स्कूल में अंतर-सदनीय एकांकी नाटक प्रतियोगिता ने विद्यार्थियों की अभिनय प्रतिभा, रचनात्मक... रयात बहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में भाई कन्हैया जी मानव सेवा संकल्प दिवस और नेत्रदान जागरूकता शिविर ... सेंट सोल्जर इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड पॉलीटेक्निक, जालंधर में ‘आगाज़ फ्रेशर फिएस्टा 2026’ का आयोजन... एच.एम.वी. की वॉलीबॉल टीम ने इंटर-कॉलेज चैंपियनशिप में जीता गोल्ड मेडल, पंजाब : Anti Drug Activist Parminder Singh Jhota हत्याकांड के मुख्य आरोपी का घर व मेडिकल स्टोर को बु... जालंधर : AAP पार्षद के पति पर 4 युवकों ने चाकू से किए कई वार, दो पक्षों में कराने पहुंचे थे समझौता, ... पंजाब : कांग्रेसी नेता के घर की हमलावरों ने अंधाधुंध फा*यरिंग, परिवार ने लगाया कुख्यात गैंग पर सीधे ... वैश्विक शोध मंच पर डीएवी विश्वविद्यालय के दो प्रोफेसर दुनिया के शीर्ष 2% वैज्ञानिकों की सूची में शाम...

ड्राइवर-कंडक्टर की लापरवाही से बच्चों से भरी बस के साथ हुआ बड़ा हादसा,

Punjab due to the negligence of the driver conductor bus full of children overturned

PTB Big Accident न्यूज़ सुजानपुर : आज सुबह के समय जिला पठानकोट के अधीन पड़ते गांव राजपरुरा में ड्राइवर की बड़ी लापरवाही से सुजानपुर के साथ लगते गांव कालाचक्क में स्थित सेंट मैरी स्कूल बस पलटने का मामला ध्यान में आया है /

इस संबंधी गांव वासियों ने बताया कि बस गांव से उनके बच्चों को लेकर जैसे ही सुजानपुर स्कूल को जाने लगी तो बस के ड्राइवर ने कंडक्टर को बस सिखाने हेतु कंडक्टर के हवाले कर दिया और बस चालक ने बस में ऊंची आवाज में गाने लगाकर उसे तेज गति से दौड़ाना शुरू कर दिया, जिससे बस गांव के भीतर ही पलट गई परंतु गनीमत रही कि किसी प्रकार का जानी नुकसान होने से बच गया /

वही बस पलटने की खबर गांव में आग की तरह फैल गई जिसके चलते गांव के सभी लोग एकत्रित हो गए और उन्होंने तुरंत ड्राइवर की खिड़की खोल कर बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला, वही मामला पुलिस के ध्यान में आने पर कांनवा पुलिस थाने के एस.आई. जगजीत सिंह ने मौके पर पहुंच बस को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी /