.
.
punjab faridkot two people burnt alive after fire in retired teachers house
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ फरीदकोट : फरीदकोट जिले से एक दिल देहला देने वाली ख़बर सामने आई है जहां एक दुखद हादसे में दो लोगों की दर्दनाक माैत हो गई है / बताया जा रहा है कि फरीदकोट के अधीन पड़ती टीचर कालोनी में एक सेवानिवृत शिक्षक के घर में देर रात भीषण आग लग गई / घर में रिटायर्ड शिक्षक अपनी पत्नी के साथ रह रहे थे / फायर ब्रिगेड कर्मियों ने आग बुझाई तो देख दो लोग जिंदा जल चुके थेद्य शव इतनी बुरी तरह जल गए हैं कि उनकी पहचान नहीं हो पाई है /
.
.
जानकारी के अनुसार टीचर कालोनी के इस घर में सेवामुक्त अध्यापक सुरजीत सिंह अपनी पत्नी के साथ रहते थे और उनके परिवार के बाकी सदस्य विदेश में रहते हैं / एक पड़ोसी ने बताया कि उन्होंने रात करीब 2:30 बजे मास्टर सुरजीत सिंह के घर को आग लगी देखी / इसके बाद तुरुत फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी /
.
.
उन्होंने बताया कि इस मकान में मास्टर सुरजीत सिंह और उनकी पत्नी रहते थे / सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम पहुंच गई और आग पर काबू पाया / आग लगने साथ मकान का एक कमरा पूरी तरह जल गया / कमरे में दो लोग जिंदा जल गए थे। उनके शव बुरी तरह जल गए थे /
.
.
थाना सिटी प्रभारी राजबीर सिंह ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है / आग लगने साथ दो लोगों की मौत हुई है लेकिन शव बुरी तरह जल जाने के कारण उनकी शिनाख्त नहीं हो पा रही है / फोरेंसिक टीम बुलाया गया है / मामले की बारीकी के साथ जांच की जा रही है /
.
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
punjab faridkot two people burnt alive after fire in retired teachers house



































