punjab government big decision will be re implemented from december 1 night curfew double fine for not wearing mask
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ चंडीगढ़ : दिल्ली में कोरोना की गंभीर स्थिती और पंजाब में दूसरी लहर के खतरे को देखते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बुधवार को सभी शहरों में नाइट कर्फ्यू को दोबारा लागू करने का ऐलान कर दिया है / इसके साथ ही राज्य में कई और पाबंदियां लगाने का आदेश दिया है / 1 दिसंबर से रात 10 बजे से सुबह 5 बजे कर नाइट कर्फ्यू रहेगा /
. . .कर्फ्यू से पहले 9.30 बजे तक होटल, रेस्टोरेंट और मैरिज पैलेसों को बंद करना अनिवार्य होगा / साथ ही सरकार ने कोरोना से बचाव के लिए मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है और मास्क न पहनने वाले को 1000 रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा / पहले यह जुर्माना 500 रुपए था / इसके साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने पर अब चालान भी दोगुना होगा /
.
.15 दिसंबर के बाद पंजाब सरकार द्वारा बैठक की जाएगी जिसमें अगला फैसला लिया जाएगा / बता दें कि दिल्ली में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने के साथ ही पंजाब में भी कोरोना के केस बढ़ रहे हैं और इससे लोगों की मौतें हो रही हैं / ऐसे में कोरोना संक्रमण के दूसरे चरण का खतरा बढ़ गया है /
. .
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें,
punjab government big decision will be re implemented from december 1 night curfew double fine for not wearing mask



































