PTB News

Latest news
आम जनता पर महंगाई का बड़ा अटैक! पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हुआ इजाफा री-एग्जाम! NEET-UG परीक्षा की नई तारीख का हुआ ऐलान, हाई लेवल मीटिंग के बाद लिया गया फैसला, जालंधर! संत सीचेवाल के प्रयासों से वापिस आया मलेशिया में फंसा युवक, जालंधर! BSF कैंप के बाहर हुए ब्लास्ट को लेकर हुआ बड़ा खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तान का निकला मास्... कांग्रेस ने वीडी सतीशन को बनाया केरलम का नया मुख्यमंत्री, क्या! जालंधर में राजनीति की भेंट चढ़ा "बालाजी संकीर्तन", किसने दिया भजन गायक को रोकने के लिए पैसों का... ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸਸੀ. ਕੈਮਿਸਟਰੀ ਸਮੈਸਟਰ ਪਹਿਲਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, ब्रिटिश ओलिविया स्कूल का लगातार सीबीएसई 12वीं कक्षा बोर्ड परीक्षा परिणाम में फिर से धमाका, आईवी वर्ल्ड स्कूल, वासल एजुकेशन के तत्वावधान में, CBSE कक्षा XII बोर्ड परीक्षाओं में अपने छात्रों के... इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थियों का सी.बी.एस.ई 12वीं कक्षा का शानदार परिणाम : माही मुटनेजा ने कॉमर्स...

पंजाब सरकार ने प्रदेश के उद्योगपतियों और व्यापारियों को दी बड़ी राहत, जाने

punjab government canceled 40 thousand cases of vat recovery

PTB Big News लुधियाना : राज्य में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब सरकार ने प्रदेश के उद्योगपतियों और व्यापारियों को वैट रिकवरी मामलों में बड़ी राहत दी है / वैट रिकवरी के विवादित 48 हजार मामलों में से सरकार ने एक लाख रुपये से कम रिकवरी वाले 40 हजार मामले रद कर दिए हैं / मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने प्रोग्रेसिव पंजाब इन्वेस्टर्स समिट-2021 के दूसरे दिन यह एलान उद्योगपतियों और व्यापारियों को संबोधित करते हुए किया /

चन्नी के कहा कि एक लाख रुपये से ज्यादा रिकवरी वाले शेष आठ हजार मामलों में भी राहत दी गई है / अब इन मामलों में रिकवरी की कुल राशि का केवल 30 प्रतिशत भुगतान करना पड़ेगा / यह भुगतान भी दो हिस्सों में किया जा सकेगा / तय राशि का 20 प्रतिशत हिस्सा इस साल और शेष 80 प्रतिशत हिस्सा अगले साल जमा करवाया जा सकेगा / उन्होंने दावा किया कि राज्य सरकार उद्योग जगत को ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए एक सूत्रधार के रूप में काम करेगी /

मुख्यमंत्री चन्नी ने कहा कि लंबे समय से औद्योगिक प्लाटों के विवाद भी लंबित हैं / राज्य सरकार पंजाब स्टेट इंडस्टि्रयल डेवलपमेंट कारपोरेशन, पंजाब फाइनेंशियल कारपोरेशन और पंजाब एग्रो इंडस्ट्री के साथ पंजाब स्टेट इंडस्ट्रीज एक्सपोर्ट कारपोरेशन के प्लाट के लिए वन टाइम सेटेलमेंट (ओटीएस) योजना लाएगी / कई निवेशकों ने पंजाब में निवेश करने के लिए रुचि दिखाई है और लुधियाना औद्योगिक हब बनेगा /

 

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें 

Latest News