PTB News

Latest news
आम जनता पर महंगाई का बड़ा अटैक! पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हुआ इजाफा री-एग्जाम! NEET-UG परीक्षा की नई तारीख का हुआ ऐलान, हाई लेवल मीटिंग के बाद लिया गया फैसला, जालंधर! संत सीचेवाल के प्रयासों से वापिस आया मलेशिया में फंसा युवक, जालंधर! BSF कैंप के बाहर हुए ब्लास्ट को लेकर हुआ बड़ा खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तान का निकला मास्... कांग्रेस ने वीडी सतीशन को बनाया केरलम का नया मुख्यमंत्री, क्या! जालंधर में राजनीति की भेंट चढ़ा "बालाजी संकीर्तन", किसने दिया भजन गायक को रोकने के लिए पैसों का... ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸਸੀ. ਕੈਮਿਸਟਰੀ ਸਮੈਸਟਰ ਪਹਿਲਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, ब्रिटिश ओलिविया स्कूल का लगातार सीबीएसई 12वीं कक्षा बोर्ड परीक्षा परिणाम में फिर से धमाका, आईवी वर्ल्ड स्कूल, वासल एजुकेशन के तत्वावधान में, CBSE कक्षा XII बोर्ड परीक्षाओं में अपने छात्रों के... इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थियों का सी.बी.एस.ई 12वीं कक्षा का शानदार परिणाम : माही मुटनेजा ने कॉमर्स...

पंजाब की तीन महिला प्रदर्शकारियों को ट्रक ने कुचला मौत, किसान आंदोलन में थी शामिल,

three women farmers of punjab died in an accident in bahadurgarh

PTB Big Accident News बहादुरगढ़ : बहादुरगढ़ में एक बार फिर बड़ा हादसा हुआ है / इसमें तीन महिला किसानों की मौत हो गई और दो अभी गंभीर रूप से घायल हुई हैं / जिनका इलाज चल रहा है इससे कुछ दिन पहले भी एक ही परिवार के आठ लोगों की मौत बहादुरगढ़ में हुई थी / यह परिवार राजस्थान के गोगा मेड़ी से लौट रहा था / महिलाओं की मौत के बाद पुलिस जांच में जुटी है /

तीन कृषि कानूनों को निरस्त करने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे किसानों के टीकरी बॉर्डर पड़ाव में झज्जर-बहादुरगढ़ रोड पर बाईपास के फ्लाईओवर के नीचे पंजाब की निवासी तीन किसान आंदोलनकारी महिलाओं की ट्रक से कुचले जाने से मौत हो गई / हादसे में दो महिलाएं घायल हुई हैं / सभी महिलाएं मानसा की निवासी थीं / वीरवार सुबह करीब सवा छह बजे यहां कुछ महिलाएं और पुरुष स्थानीय रेलवे स्टेशन जाने के लिए ऑटो रिक्शा का इंतजार कर रहे थे / उन्हें पंजाब जाना था महिलाएं डिवाइडर पर बैठी थीं कि तेज गति से आए डंपर ने रौंद दिया /

इनमें से तीन की मौके पर ही मौत हो गई और दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हुई हैं / एक के पांव की हड्डी टूट गई है / हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों को नागरिक अस्पताल पहुंचाया / शवों को अपने कब्जे में प्राथमिक जांच कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल के शव गृह पहुंचाया गया है / घटना के बाद चालक डंपर को छोड़कर फरार हो गया / पुलिस उसकी तलाश कर रही है /

मृतक आंदोलनकारी किसान महिलाओं में छिंदर कौर पत्नी भान सिंह उम्र 60 साल, अमरजीत कौर पत्नी हरजीत सिंह उम्र 58 वर्ष, गुरमेल कौर पत्नी भोला सिंह उम्र करीब 60 वर्ष शामिल हैं / पंजाब के जिला मानसा के गांव खीवा दयालुवाला की निवासी ये महिलाएं झज्जर रोड फ्लाईओवर के निकट बाईपास पर रह रही थीं / निर्धारित अवधि तक यहां किसान आंदोलन में रहकर अपनी बारी खत्म होने के बाद पंजाब जाने के लिए ऑटो का इंतजार कर रही थी /

डिवाइडर पर बैठी थी कि झज्जर की तरफ से आ रहे डंपर नंबर एचआर-55  N-2287 ने टक्कर मार दी, जिसमें उक्त तीनों की मृत्यु हो गई / गुरमेल कौर पत्नी मेहर सिंह उम्र करीब 60 वर्ष और हरमीत कौर हादसे में घायल हो गई हैं / उन्हें बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल से पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है / पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी है /

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें 

Latest News