PTB News

Latest news
पी सी एम एसडीकॉलेज फॉर विमेन, जालंधर की B.Sc. नॉन-मेडिकल सेमेस्टर II की छात्रा शिफाली शर्मा ने यूनिव... एच.एम.वी. की बी.एस.सी. मेडिकल और नॉन-मेडिकल की छात्राओं का यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन... सेंट सोल्जर कॉलेज (को-एजुकेशन) के एनसीसी कैडेट्स ने भारतीय सेना की कार्यप्रणाली की ली प्रत्यक्ष जानक... CM थलपति विजय को PM चेहरा बनाने की उठी मांग के बाद मचा सियासी घमासान जस्टिस मिश्रा ने ली पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के तौर पर शपथ CM का फूटा गुस्सा, डिप्टी कमिश्नर सहित 5 बड़े अधिकारीयों को किया गया सस्पेंड सत्य निकेतन हादसे के बाद CM रेखा गुप्ता ने उठाया बड़ा कदम, अधिकारीयों को दिए सख्त निर्देश Amazon कार्गो प्लेन मियामी एयरपोर्ट पर हुआ क्रैश, 5 लोगों की गई जा/न, 250 उड़ानें हुईं प्रभावित बदलाव शेयर बाजार में, प्री-ओपनिंग सेशन के नियम में, ट्रेड्स पर क्या और कैसे होगा असर? ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव,

पंजाब, चालान और वाहन पंजीकरण में हुआ बड़ा घोटाला, हाईकोर्ट ने सरकार, परिवहन विभाग, डीजीपी और विजिलेंस से मांगा जवाब,

punjab-high-court-seeks-response-from-government-over-challan-and-vehicle-registration-scam-issues-notice-to-dgp-and-vigilance-bureau

.

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने राज्य में चालान और वाहन पंजीकरण से जुड़े करोड़ों रुपए के घोटाले पर सख्त रुख अपनाते हुए पंजाब सरकार को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। कोर्ट ने यह कदम लुधियाना निवासी आरटीआई कार्यकर्ता रविंद्र कटारिया द्वारा दायर जनहित याचिका पर उठाया। याचिका में आरोप लगाया गया है कि परिवहन विभाग के अधिकारी ओवरलोड वाहनों पर मोटर वाहन अधिनियम की धारा 194 के तहत

.

.

निर्धारित न्यूनतम जुर्माना वसूलने के बजाय बेहद कम राशि या कई मामलों में कोई जुर्माना ही नहीं वसूल रहे हैं, जिससे सरकारी खजाने को भारी नुकसान पहुंच रहा है। याचिकाकर्ता के अनुसार अगस्त 2023 से फरवरी 2025 तक इस अनियमितता से 12.26 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है जबकि यदि 2019 से अब तक का आंकड़ा देखा जाए तो यह नुकसान 100 करोड़ से भी अधिक हो सकता है। याचिका में दूसरा बड़ा आरोप कबाड़ और चोरी किए गए वाहनों के अवैध पंजीकरण का है।

.

.

दावा किया गया है कि परिवहन विभाग के कर्मचारियों की मिलीभगत से जाली दस्तावेज बनाकर कबाड़ वाहनों को नए नंबरों से पंजीकृत किया जा रहा है। उदाहरण के तौर पर एक कबाड़ वाहन जिसका पुराना नंबर एचआर 74 एक्स 2231 था, उसे बठिंडा RTO कार्यालय में रिकॉर्ड से छेड़छाड़ कर पीबी 03 बीई 3497 नंबर के साथ दोबारा पंजीकृत कर दिया गया। इसी तरह लक्जरी कारों को भी कम कीमत पर पंजीकृत किए जाने के मामले सामने आए हैं। कोर्ट को यह भी बताया गया कि

.

.

पहले इसी मामले से जुड़ी एक याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने अधिकारियों के ढुलमुल रवैये पर नाराजगी जताई थी और 8 मई को संबंधित अधिकारियों के एक-तिहाई वेतन पर रोक भी लगा दी थी। अब इस पुरे मामले में चीफ जस्टिस शील नागू और जस्टिस संजीव बेरी की खंडपीठ ने राज्य सरकार, परिवहन विभाग के अधिकारियों, डीजीपी और विजिलेंस ब्यूरो को नोटिस जारी कर नौ दिसम्बर तक जवाब दाखिल करने का आदेश दिया है। याचिकाकर्ता ने मांग की है कि इस पूरे घोटाले में शामिल अधिकारियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

.