PTB News

Latest news
शेयर बाजार! खुलते ही निवेशकों की जेब में पहुंचे कई लाख करोड़ रूपये Cockroach Janata Party के E20 जनता पार्टी उत्तरी मैदान में, देश के बड़े मंत्री के इस्तीफे की रखी मांग जालंधर! वाल्मीकि संगठनों के द्वारा सर्वसम्मति से पंजाब में बंद रखने के आह्वान का दिखा असर, SP जालंधर... नए शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने संभाला पद, रविवार को ही बुला ली सभी अधिकारियों की बैठक अंतर-राज्यीय साइबर धोखाधड़ी गिरोह का पर्दाफाश, चार राज्यों से छह लोग गिरफ्तार, ₹14.70 लाख किये बरामद... जालंधर! सोशल मीडिया पर फोटो लीक करना पड़ा निहंग विक्की थॉमस को भारी, छात्रों के आगे झुकी केंद्र सरकार, शिक्षा मंत्री ने PM मोदी को सौंपा इस्तीफा सोनम वांगचुक का अनशन खत्म, लेकिन अभिजीत दीपके ने धरना खत्म करने से पहले रख दी बड़ी मांग, पंजाबी युवती की लिव-इन पार्टनर ने की गला घोंटकर हत्या, पिता ने जमीन बेचकर भेजा था विदेश NEET विवाद के बीच देर रात Live हुए देश के प्रधानमंत्री, दिया यह बड़ा संदेश

जालंधर जिले के साथ लगते इलाके में हाईअलर्ट के बावजूद चली गोलियां, फैली सनसनी,

Punjab Hoshiarpur Dispute between property dealers Tehsil Complex bullets fired Big Breaking News PTB News

PTB Big न्यूज़ होशियारपुर : पंजाब के जिला होशियारपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां के अधीन पड़ते तहसील कॉप्लेक्स में गोलियां चलने से पुरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मिली जानकारी के अनुसार यह सारा मामला पैसों के लेन-देन को लेकर बताया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार तहसील कॉम्प्लेक्स में 2 प्रापर्टी डीलरों में पहले बहसबाजी हुई और बाद में दोनों में यह बहसबाजी विवाद में बदल गई और इस दौरान एक पक्ष ने दूसरे पर फायरिंग कर दी। तहसील परिसर में फायरिंग से अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस घटना के दौरान गोली लगने से धीरज कुमार नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल सिविल अस्पताल होशियारपुर में भर्ती करवाया गया। इस सनसनीखेज घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंची व आगे की जांच में जुट गई।

वहीं मामले की जानकारी देते हुए घायल व्यक्ति के साथ आये युवक रणधीर सिंह ने बताया कि वह किसी काम के सिलसिले में होशियारपुर के तहसील कॉप्लेक्स में आए ते। इस दौरान वहां पर उनकी जान पहचान के व्यक्ति ने उन पर गोलियां चला दी, जिस दौरान एक गोली धीरज कुमार के पेट के निचले हिसे पर लगी है। वहीं मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी का कहना है कि अभी इस घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है, जाँच के बाद ही स्पष्ट रूप से कुछ कहा जा सकता है।

Latest News