PTB Crime न्यूज़ जालंधर : पंजाब के जालंधर के कस्बा फिल्लौर के गांव भारसिंहपुरा में एक 25 वर्षीय युवक की चाकू मार कर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान गांव भंडेरा के मानव (25) के तौर पर हुई है। वह चार बहनों का इकलौता भाई था और उसके पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। चार साल दुबई में काम करने के बाद 8 महीने पहले ही गांव आया था। जिस भारसिंहपुरा में ये मर्डर हुआ है, ये आतंकी हरदीप सिंह निज्जर का गांव है। हत्या का आरोप 2 भाइयों पर है।
. .मिली जानकारी के अनुसार गांव भंडेरा निवासी मानव अपने दोस्त अमित के साथ सोमवार को देर शाम अपने घर से कहीं घूमने जाने के लिए निकला था। अमित और मानव दुबई में भी एक साथ ही काम करते थे। इसके चलते दोनों में काफी गहरी मित्रता थी। दोनों गांव भारसिंहपुरा में अपने दोस्त हरदीप कुमार से मिलने पहुंच गए। वे हरदीप सिंह को साथ लेकर तीनों एक ही बाइक से गांव से बाहर जाने के लिए निकल गए।
.
अमित ने पुलिस को बताया कि गांव भारसिंहपुरा के जसबीर और पवन ने उन्हें रास्ते में रोक लिया। मानव और अमित के दोस्त हरदीप सिंह की दोनों आरोपी भाइयों के साथ बहस हुई। इतने में दोनों भाइयों ने गुस्से में आकर चाकू निकाल लिया। जब चाकू मारा तो मानव अपने दोस्त हरदीप को बचाने के लिए आगे आया। चाकू मानव को लग गया। उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां डॉक्टरों ने इलाज के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया।
. .अमित के मुताबिक दोनों भाइयों का हरदीप के साथ पहले भी विवाद हो चुका था। इसी दुश्मनी के चलते सोमवार को हमला किया गया। मृतक मानव के परिवार ने पुलिस को बताया कि मानव को पहले भी फोन पर धमकियां मिल रही थी। परिवार ने पुलिस से उक्त नंबर ट्रेस करने का भी आग्रह किया गया है।
.प्राथमिक जांच में पता चला है कि मानव चार बहनों का इकलौता भाई था। उसके पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। करीब 4 साल तक दुबई में काम करने के बाद वह आठ महीने पहले ही घर लौटा था। मानव की कमाई से ही सारा घर चलता था। मगर आरोपियों द्वारा मानव की हत्या कर दी गई। पुलिस ने मानव के पारिवारिक सदस्यों के बयान दर्ज कर लिए हैं। पुलिस ने दोनों भाइयों पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
.