PTB News

Latest news
LKC ਵੱਲੋਂ “ਪੇਜ ਟੂ ਸਟੇਜ: LKC ਬੁੱਕ ਰੀਡਿੰਗ ਐਂਡ ਰਿਵਿਊ ਕੰਪੀਟੀਸ਼ਨ 2026” (Page to Stage: LKC Book Reading a... आईवी वर्ल्ड स्कूल में दशहरा उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने दिया संस्कृति, संस्कार , सदाचार और अच्छाई... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में मदर्स हैप्पीनेस क्लब के तत्वावधान में दशहरा एवं नवरात्रि समारोह ... एच.एम.वी. की छात्रा ने संस्थान का मान बढ़ाया, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में नन्हे सितारों ने बिखेरी अपनी प्रतिभा की चमक : ‘स्पॉटलाइट’ बना आकर्षण का के... इनोसेंट हार्ट्स स्कूलों में नेकी और सच्चाई की जीत के संदेश के साथ मनाया गया दशहरा, डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में विश्व खाद्य दिवस पर ‘संडे ऑन साइकिल’ का 95वां संस्करण, स्वस्थ जीवन का दिया ... Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में बड़ा एक्शन, तीन को किया कोटा से गिरफ्तार Actor Tiger Shroff पर की गई फायरिंग के बाद सामने आई हमलावरों की तस्वीरें, बाइक हुई बरामद Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल

जालंधर में ED का बड़ा एक्शन, लग्जरी गाड़ियों के साथ लाखों का कैश, डिजिटल डिवाइस सहित कुल 178.12 करोड़ का सामान जब्त,

punjab-jalandhar-ed-action-assets-worth-rs-17812-crore-seized-big-news

PTB Big न्यूज़ जालंधर : पंजाब के जालंधर से एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है, जहां (ED) की टीम ने व्यूनाउ मार्केटिंग सर्विसेज लिमिटेड, बिग बॉय टॉयज सहित अन्य के खिलाफ बड़े स्तर पर कार्रवाई की है। जांच में PMLA 2002 के प्रावधानों के तहत जालंधर ED ने 6 अचल संपत्तियों, 73 बैंक खातों में बैंक बैलेंस और 26 लक्जरी वाहनों को अस्थायी रूप से कुर्क किया है।

.

इस सारे सामान की मार्केट वैल्यू करीब 178.12 करोड़ रुपए है। आपको यह भी बता दें कि व्यूनाउ मार्केटिंग सर्विसेज लिमिटेड और बिग बॉय टॉयज से जुड़ी मंडेशी फूड्स प्राइवेट लिमिटेड, प्लैंकडॉट प्राइवेट लिमिटेड, बाइटकैनवास एलएलपी, स्काईवर्स, स्काईलिंक नेटवर्क और संबंधित संस्थाओं के खिलाफ ईडी ने 17 से 20 जनवरी को सर्च की थी। जिसमें उन्होंने एक लैंड क्रूजर (2.20 करोड़), मर्सिडीज जी-वैगन (4 करोड़),

.

.

3 लाख रुपए कैश, आपत्तिजनक दस्तावेज, रिकॉर्ड और डिजिटल डिवाइस समेत कई सामान जब्त किए था। ED की शिकायत पर नोएडा के गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने BNS 2023 की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया था। ED की जांच में सामने आया था कि व्यूनाउ मार्केटिंग सर्विसेज लिमिटेड ने दूसरी कंपनियों के साथ मिलकर विभिन्न निवेशकों को झांसा दिया। उन्हें क्लाउड पार्टिकल्स बेचने और

.

उन पार्टिकल्स को वापस लीज पर देने (SLB मॉडल) की आड़ में ज्यादा रिटर्न देने की बात कही गई। जबकि इसके लिए उनके पास कोई इन्फ्रास्ट्रक्चर नहीं था। बता दें कि अब तक जब्त की गई गाड़ियों में दो जी-वेगन, एक एक्सयूवी लेक्सेस, एक रेंज रोवर, रूबीकॉन, ऑडी आर-8, रेंज रोवर स्पोर्ट्स सहित अन्य लग्जरी गाड़ियां शामिल हैं। इन सब चीजों से हुई इनकम से व्यूनाउ मार्केटिंग सर्विसेज लिमिटेड और

.

.

उससे जुड़ी अन्य कंपनियों ने लग्जरी वाहनों की खरीद की। शेल कंपनियों के माध्यम से सैकड़ों रुपए के फंड को रूट किया और संपत्तियों में निवेश के माध्यम से आगे डायवर्ट किया। इससे पहले PMLA, 2002 के प्रावधानों के तहत 26 नवंबर 2024 को व्यूनाउ मार्केटिंग सर्विसेज लिमिटेड और संबंधित संस्थाओं के विभिन्न परिसरों में तलाशी भी ली गई थी।

.