PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਏ. (ਭੂਗੋਲ) ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੇ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਪ੍ਰੀਖਿਆਵਾਂ ਵਿੱਚ ਪਹਿਲੀਆਂ ਚਾਰੇ ਪੁਜੀਸ਼ਨਾ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्राओं ने विश्वविद्यालय परीक्षाओं में लहराया परचम, रायत बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी होशियारपुर में 'इग्नाइट 2026' का भव्य आगाज़; विद्यार्थियों में दिखा... जालंधर के युवराज भाटिया ने 10 साल की उम्र में रचा IGU मेन टूर की सी कैटेगरी में बनाई खास जालंधर की राजनितिक के चाणक्य कहे जाने वाले आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता का पार्टी ने बढ़ाया कद अमरावती अस्पताल अग्निकांड को लेकर CM फडणवीस ने किया बड़ा ऐलान, जांच के भी दिए आदेश Jalandhar : बाबा मुराद शाह दरगाह से लौट रहे दंपति सहित मासूम बेटी की हुई सड़क हादसे में दर्द/नाक मौ/त बड़ा फैसला : जज बनने के लिए, 3 नहीं अब 1 साल की होगी वकालत जरूरी Punjab बंद के बीच चली गो/लियां, कारोबारी के ऑफिस के बाहर, ₹5 करोड़ न देने पर मारने की मिल रही थीं धम... पंजाब बंद : मोहाली-चंडीगढ़ के बाॅर्डर पूरी तरह से सील, राज्य के कई शहरों में दुकानें बंद, भारी पुलिस...

विजीलेंस ब्यूरो ने PSPCL के कर्मचारी को 2000 रुपये रिश्वत लेते हुए किया गिरफ्तार,

vigilance-bureau-arrested-pspcl-employee-while-taking-bribe-of-rs-2000-chandigarh

.

PTB Big न्यूज़ जालंधर : पंजाब विजीलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (PSPCL) के कार्यालय, ग्राम बढ़िंग, जालंधर छावनी में तैनात शिकायत निवारण शाखा (CHB) के सहायक चरनजीत सिंह को 2000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया है। आज यहां यह जानकारी देते हुए राज्य विजीलेंस ब्यूरो के एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि

.

.

उक्त आरोपी को राकेश कुमार, निवासी सैनिक विहार, ग्राम ढिल्लवां, जिला जालंधर द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने विजीलेंस ब्यूरो से संपर्क कर आरोप लगाया कि उक्त आरोपी ने जालंधर की रोज़ कॉलोनी, ग्राम बढ़िंग स्थित उसके रिश्तेदार के घर की घरेलू बिजली आपूर्ति के लिए नया मीटर लगाने के बदले संबंधित जूनियर इंजीनियर (JE) सुरजीत सिंह के लिए 5000 रुपये और

.

.

अपने लिए 500 रुपये की रिश्वत मांगी थी। शिकायतकर्ता ने यह भी बताया कि आरोपी CHB ने 31-01-2025 को घर में बिजली मीटर लगाने के दौरान पहले ही 3500 रुपये ले लिए और बाकी राशि बाद में देने के लिए कहा। अब उक्त आरोपी शिकायतकर्ता और उपभोक्ता से शेष 2000 रुपये की मांग कर रहा था और धमकी दे रहा था कि यदि राशि नहीं दी गई तो मीटर हटा दिया जाएगा।

.

.

प्रवक्ता ने बताया कि प्रारंभिक जांच के बाद विजीलेंस ब्यूरो जालंधर रेंज की टीम ने जाल बिछाया, जिसके तहत आरोपी सीएचबी सहायक को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से 2000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया। इस संबंध में विजीलेंस ब्यूरो के जालंधर रेंज थाने में आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि इस मामले की आगे जांच के दौरान संबंधित जेई की भूमिका की भी जांच की जाएगी।