PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਧੂਮ-ਧਾਮ ਨਾਲ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ ਧੀਆਂ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਤੀਆਂ ਦਾ ਤਿਉਹਾਰ, जीएनए यूनिवर्सिटी ने पीजी ओरिएंटेशन 2026 का आयोजन किया; लाहौरी ज़ीरा के संस्थापक ने छात्रों को बड़ा ... एचएमवी में महिला सशक्तिकरण की भावना के साथ ‘तियां धियां नाल’ उत्सव का आयोजन किया गया, प्रेम चंद मारकंडा एसडी कॉलेज फॉर वूमेन में हिंदी साहित्य धारा की ओर से बीए तथा बीएड के विद्यार्थियों... सेंट सोल्जर कॉलेज ऑफ एजुकेशन, जालंधर के विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय के परिणामों में शानदार प्रदर्... इनोसेंट हार्ट्स कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन ने मनाया एंटी-रैगिंग सप्ताह, एम्स बिलासपुर के विस्तार के लिए पूर्ण सहयोग प्रदान करेगी प्रदेश सरकारः मुख्यमंत्री जालंधर में हुआ डबल मर्डर, बेटे ने ही कर दिया पिता और पत्नी का बेरहमीं से कत्ल, इलाके में दहशत का माह... Punjab : राशन कार्ड बनवाने वालों के लिए बड़ी मुसीबत, लोग हुए परेशान हिमाचल के सिरमौर में गहरी खाई में गिरी बोलेरो, 4 लोगों की मौके पर दर्दनाक मौत, 5 गंभीर

जालंधर के पूर्व कांग्रेसी पार्षद सहित 5 पर रामा मंडी पुलिस ने दर्ज की FIR, जाने पूरा मामला,

punjab-jalandhar-fir-against-5-people-including-former-councillor-vijay-dakoha-and-son-fir-against-police-station-rama-mandi

.

PTB City न्यूज़ जालंधर : पंजाब के जालंधर में रामामंडी के तुलसी सैनिटेशन के मालिक पूर्व पार्षद विजय दकोहा, बेटा बॉबी दकोहा सुभाष, मनीष शंकर तथा एक अज्ञात के खिलाफ मारपीट, धमकाने सहित अन्य धाराओं के तहत FIR दर्ज की गई है। इस मामले में अभी कोई गिरफ्तार नहीं हुआ है। थाना रामामंडी के एसएचओ इंस्पेक्टर रविंदर कुमार ने बताया कि शिकायत में भीमसेन निवासी अमनपुर तहसील अबोहर जिला फाजिल्का ने बताया है कि वह टाइल्स लगाने का काम करता है।

.

punjab-jalandhar-fir-against-5-people-including-former-councillor-vijay-dakoha-and-son-fir-against-police-station-rama-mandi

.

इस समय उसने कपूरथला चौक के निकट स्थित जालंधर देहात पुलिस के कप्तान के घर का काम शुरू किया हुआ है।वहीं, कैनाल कॉलोनी रेस्ट हाउस में भी काम कर रहा है। वह जालंधर के रामामंडी स्थित तुलसी सैनिटेशन से टाइल्स खरीदते हैं। ठेकेदार ने तुलसी सैनिटेशन के मालिक विजय दकोहा के साथ 300 टाइल्स पैकेट का सौदा किया था। आरोप है कि 2 दिन पहले जब वह टाइल्स खरीदने आए तो तुलसी सैनिटेशन की तरफ से डेढ़ सौ पैकेट भेज दिए गए।

.

.

ऐसे में जब मिस्रियों ने पैकेट खोले तो अधिकतर टॉयलेट टूटी हुई थी। जिसकी जानकारी तुलसी सैनिटेशन के मालिक विजेता दकोहा को दी गई। पीड़ित का आरोप है कि उस समय तो सेनिटेशन के मालिक ने कहा कि बाकी के टाइल्स के पैकेट वह कल भेज देगा और जो टूटी है उसे भी वापस कर लेगा। शनिवार को जब वह रामामंडी स्थित तुलसी सेनिटेशन पर टूटी टाइल्स वापस करने पहुंचा

.

.

तो दुकान पर बैठे पूर्व पार्षद विजय दकोहा तथा उनके बेटे बॉबी दकोहा ने उनके साथ गाली गलौज की। मौके पर ही सुभाष, मनीष शंकर तथा एक अज्ञात युवक भी उन्होंने बुलाया। पांचो आरोपियों ने मिलकर उनके सिर पर लकड़ी के दस्ते मार उसे घायल कर दिया। पीड़ित के अनुसार काफी देर तक जब वह वापस नहीं लौटा तो उसकी लेबर तुलसी सेनिटेशन पर पहुंची तो उक्त हमलावरों ने उन्हें भी दुकान पर बैठा लिया।

.

.

इसके बाद लेबर के भी गंभीर चोटे मारी गई। लेबर के मनीष तथा एक अन्य मजदूर पर भी हमला कर घायल कर दिया गया। इसके बाद सूचना मिलने पर ठेकेदार दुकान पर पहुंचा और सभी को मुक्त करवाया। पीड़ित के अनुसार इस दौरान ठेकेदार ने उन्हें सिविल अस्पताल में पहुंचाया जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं थाना रामामंडी की पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई गई तो पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ 323 325 342 506 34 आईपीसी की धारा के तहत मामला दर्ज किया।

.