PTB Political न्यूज़ जालंधर / चंडीगढ़ : जालंधर वेस्ट सीट से विधानसभा उप-चुनाव जीतने वाले मोहिंदर भगत को आज सरकार ने चंडीगढ़ में विधायक पद की शपथ दिलाई। उन्होंने चंडीगढ़ पहुंचकर शपथ ग्रहण की। सरकार ने इसके लिए गवर्नर हाउस से समय मांगा था, तो उन्हें आज का समय दिया गया था। जल्द मोहिंदर भगत को मंत्री के तौर पर नवाजा जाएगा। उन्हें स्पोर्ट्स मंत्री बनाया जा सकता है।
..
आपको यह भी बता दें कि गुरमीत मीत हेयर ने लोकसभा चुनाव जीतने के बाद मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद उनकी जगह पर कोई नया मंत्री नहीं बनाया गया था। अब भगत को स्पोर्ट्स मंत्री बनाया जाएगा। शपथ से पहले भगत ने सीएम मान से अपने परिवार के साथ मुलाकात की थी। इसके पीछे की सबसे बड़ी वजह ये भी है कि जिस हलके से भगत चुनाव जीते हैं, वह उत्तर भारत का सबसे बड़ा स्पोर्ट्स हब माना जाता है।
. .वेस्ट हलके में ही सबसे बड़ी स्पोर्ट्स मार्किट और फैक्ट्रियां हैं। ऐसे में सरकार स्पोर्ट्स मंत्री जालंधर से ही बनाना चाहती। उसी कुर्सी के लिए मोहिंदर भगत के पुख्ता कोई उम्मीदवार नहीं हो सकता था। जालंधर उप चुनाव के वक्त CM भगवंत मान ने भी वादा किया था कि जालंधर वेस्ट वाले CM मोहिंदर भगत को एक सीढ़ी चढ़ा दें, दूसरी सीढ़ी वह खुद चढ़ा देंगे।
. .यहां सीएम मान के कहने का मकसद मोहिंदर भगत को मंत्री बनाने से जोड़ा गया। जालंधर अर्बन से आप सरकार में फिलहाल कोई मंत्री नहीं है, हालांकि जालंधर जिले की करतारपुर सीट से विधायक बलकार सिंह जरूर सरकार में मंत्री हैं।
.