PTB News

Latest news
पंजाब के मंत्री के करीबी 3 दोस्तों की हुई सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौ/त ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਧੂਮ-ਧਾਮ ਨਾਲ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ ਧੀਆਂ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਤੀਆਂ ਦਾ ਤਿਉਹਾਰ, जीएनए यूनिवर्सिटी ने पीजी ओरिएंटेशन 2026 का आयोजन किया; लाहौरी ज़ीरा के संस्थापक ने छात्रों को बड़ा ... एचएमवी में महिला सशक्तिकरण की भावना के साथ ‘तियां धियां नाल’ उत्सव का आयोजन किया गया, प्रेम चंद मारकंडा एसडी कॉलेज फॉर वूमेन में हिंदी साहित्य धारा की ओर से बीए तथा बीएड के विद्यार्थियों... सेंट सोल्जर कॉलेज ऑफ एजुकेशन, जालंधर के विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय के परिणामों में शानदार प्रदर्... इनोसेंट हार्ट्स कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन ने मनाया एंटी-रैगिंग सप्ताह, एम्स बिलासपुर के विस्तार के लिए पूर्ण सहयोग प्रदान करेगी प्रदेश सरकारः मुख्यमंत्री जालंधर में हुआ डबल मर्डर, बेटे ने ही कर दिया पिता और पत्नी का बेरहमीं से कत्ल, इलाके में दहशत का माह... Punjab : राशन कार्ड बनवाने वालों के लिए बड़ी मुसीबत, लोग हुए परेशान

इंग्लैंड भेजने का झांसा देकर दो युवकों से की लाखों की ठगी, चार पर दर्ज हुई FIR,

punjab-kapurthala-immigration-fraud-37-lakh-england-visa-scam-four-accused

.

PTB Big न्यूज़ कपूरथला : कपूरथला में विदेश भेजने के नाम पर ठगी का एक मामला सामने आया है। दो अलग-अलग परिवारों से कुल 37.63 लाख रुपए की धोखाधड़ी की गई है। पुलिस ने मां-बेटे समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पहले मामले में गांव मुद्दोवाल की कुलविंदर कौर ने शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि नवांशहर के हरविंदर सिंह और

.

.

उनकी मां कुलविंदर कौर ने उनके बेटे सिमरनजीत सिंह को इंग्लैंड भेजने का वादा किया था। इसके लिए पासपोर्ट और अन्य दस्तावेजों के साथ 10.75 लाख रुपए लिए। लेकिन न तो बेटे को विदेश भेजा और न ही पैसे लौटाए। थाना सुभानपुर में मां-बेटे के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। दूसरे मामले में गांव भलोवाल के मोहनलाल ने शिकायत की। होशियारपुर के बलवीर पाल और मोहाली के मनदीप सिंह ने उनके बेटे मुल्खराज को इंग्लैंड भेजने का झांसा दिया।

.

पीड़ित ने दस्तावेजों के साथ कुल 26.88 लाख रुपए दिए। आरोपियों ने न तो युवक को विदेश भेजा और न ही रुपए वापस किए। थाना सिटी फगवाड़ा में दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। दोनों मामलों में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। थाना सुभानपुर के एसएचओ अमनदीप और थाना सिटी फगवाड़ा की एसएचओ उषा रानी ने मामलों की पुष्टि की है।

.

.