PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

पांच लुटेरों को पंजाब पुलिस ने किया गिरफ्तार, पुलिस की वर्दी में पांच राज्यों में 30 से ज्यादा वारदातों को दिया अंजाम,

punjab police caught five robbers in patiala of punjab

punjab police caught five robbers in patiala of punjab

(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB Crime न्यूज़ पटियाला : पंजाब पुलिस ने पुलिस की वर्दी में छापा मारने का ड्रामा रचकर लूटने वाले हरियाणा के पांच लुटेरों को पकड़ा है / यह अंतरराज्यीय लुटेरा गिरोह हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, यूपी और दिल्ली में 30 से ज्यादा वारदात को अंजाम दे चुका है / पुलिस ने लुटेरों से पंजाब के पातड़ां में पिछले महीने व्यापारी से लूटे तीन लाख रुपये और दो गाड़ियां बरामद की हैं / 

.

.

.

पकड़े गए लुटेरों में विजय कुमार, संजीव और सन्नी शर्मा नरवाना के रहने वाले हैं / सतिंदर व सन्नी कनड़ी फतेहाबाद के गांव कनहेड़ी के रहने वाले हैं / नरवाना का विशाल उर्फ विशू और जसविंदर के अलावा रोहतक के गांव बैंसी का नरेश कुमार और रोहतक का ही नरेश फरार है / इनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है / लुटेरों से तीन लाख की नकदी और दो गाड़ियों के अलावा एक 22 बोर की रिवॉल्वर, एक 12 बोर डबल बैरल राइफल, 12 बोर के चार कारतूस, चार पुलिस की वर्दी, दो पुलिस बेल्ट व दो हरियाणा पुलिस के लोगो वाले मास्क बरामद हुए हैं /

.

.

एसएसपी ने बताया कि पकड़े गए गिरोह ने पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली और यूपी में नेटवर्क फैलाया हुआ है / किसी व्यक्ति को टारगेट कर नोटों को दोगुने करने का लालच देकर फंसाते थे / जब वह व्यक्ति बताई जगह पर असली रकम लेकर आता था तो योजना के तहत लुटेरे पुलिस की वर्दी में छापा मारने का नाटक करते थे / इसके बाद व्यक्ति को डरा-धमका कर उससे रकम छीन लेते थे /

.

.

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें

punjab police caught five robbers in patiala of punjab