.
.
.
.
.
.
.
.
.
rganized program at Lyallpur Khalsa College Jalandhar
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ “शिक्षा” : लायलपुर खालसा कॉलेज की और से कॉलेज के पूर्व गवर्निंग कौंसिल के प्रधान, पूर्व सांसद और पूर्व मंत्री पंजाब रहे स्वर्गीय स. बलबीर सिंह जी के 80वें जन्मदिन पर कॉलेज के पुराने विद्यार्थियों की एक मुलाकात करवाई गई / इस दौरान बड़ी गिनती में कॉलेज के पुराने विद्यार्थी पहुंचे /

इस कार्य्रकम में श्री सुखी बाठ, फाउंडर, सुखी बाठ फाउंडेशन, सरी, कैनेडा से मुख्य मेहमान के रूप में उपस्थित हुए / इस दौरान श्री सुखी बाठ का स्वागत गवर्निंग कौंसिल की प्रधान सरदारनी बलबीर कौर और प्रिंसिपल डॉ. गुरपिंदर सिंह समरा ने फूलों का गुलदस्ता दे के किया / इस दौरान कॉलेज की गवर्निंग कौंसिल की प्रधान सरदारनी बलबीर कौर ने कार्यक्रम में शामिल हुए सभी गणमान्यों का शब्दों से स्वागत किया /
इस दौरान मुख्य मेहमान ने संबोधित करते हुए कहा कि वह हमेशा इस बात पर गर्व महसूस करते हैं कि इस कॉलेज में पढ़े विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ऊँचे मुकाम हासिल किये हैं और कॉलेज का नाम रोशन किया है / उन्होंने ने यह भी कहा कि कॉलेज ने पंजाब, पंजाबी और पंजाबियत में अपना एहम योगदान दिया है /

इस दौरान कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. गुरपिंदर सिंह समरा ने कहा कि इस कॉलेज के राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर की गई ऊँची प्राप्तियों में इस कॉलेज के पुराने विद्यार्थियों का अहम योगदान रहा है / भविष्य में भी उतरी भारत की यह एक ऐसी संस्था है जिसकी गवर्निंग कौंसिल के सबसे ज्यादा सदस्य पुराने विद्यार्थी हैं /
इस मौके पर कॉलेज के पुराने विद्यार्थियों और कॉलेज में पढ़ा रहे अध्यापक प्रो. गुरजीत सिंह खोसा, मिस मोनिका, प्रो. सुखदेव सिंह, प्रो. गुरजिंदर कौर, प्रो. अमनदीप कंग, प्रो. पलविंदर सिंह आदि कॉलेज के पुराने विद्यार्थी मौजूद थे / इस मौके पर पुराने विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम भी पेश किया गया जिसमें कविता, गजल, गीत, डांस, क्वाली और पंजाब के प्रसिद्ध नाच भंगड़ा भी पेश किया गया /

इस मौके पर गवर्निंग कौंसिल के स. जसपाल सिंह बड़ेच, सदस्य जगदीप सिंह शेरगिल, स. स्वर्ण सिंह चीमा के इलावा कॉलेज के अध्यापक, नान टीचिंग स्टॉफ व विद्यार्थी मौजूद थे / इस दौरान मंच संचालन का कार्यभार प्रो. गोपाल सिंह बुट्टर ने बखूबी रूप से निभाया /
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
rganized program at Lyallpur Khalsa College Jalandhar


































