.
.
.
.
.
.
.
.
.
FDP Programme in S.D. College For women
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ “शिक्षा” : प्रेमचंद मारकंडा एस. डी. कॉलेज फॉर वीमेन, जालन्धर के स्नातकोत्तर कॉमर्स एंड मैनेजमेंट विभाग द्वारा अध्यापन विधियों पर फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम करवाया गया / स्थानीय यूनिवर्सिटी के डॉ. मेघा मेहता शर्मा (एम. बी. ए. इन एच. आर. एम. डॉकटरेट टैलेंट मैनेजमेंट प्रेक्टिसेज ) ने विभिन्न अध्यापन विधियों पर प्रकाश डाला /
वक्त डॉ. मेघा ने कहा कि आज के समय में अध्यापन कार्य अत्यन्त चुनौतीपूर्ण भी है / आज प्राध्यापकों को अपने विषय में अत्यन्त महारता कि आवश्यकता है, ताकि वह प्रतिभाशाली व उत्साहित विद्यार्थियों को जिज्ञासा को संतुष्ट कर सकें /

उन्होंने बताया कि विभिन्न प्रकार के विद्यार्थियों कि मानसिकता को समझते हुए प्राध्यपकों को उनकी आवश्यकता कि पूर्ति करनी चाहिए तथा अपने ज्ञान में समयानुसार नवीनता लानी चाहिए तथा उन्हें प्रयोगात्मक ज्ञान देना चाहिए /
उन्होंने अपने सबोधन में बताया कि कई विद्यार्थियों को अलग-अलग ढंगों से पढ़ाने कि आवश्यकता होती है / उन्होंने शिक्षण विधियों पर आधारित एक एक्टिविटी भी करवाई / यह फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्रॅममें में कॉमर्स, आई. टी. फैशन डिजाइनिंग तथा हमनीटीएस विभाग उपस्तिथ रहे / यह प्रोग्राम सभी प्राध्यपकों के लिए अत्यन्त ज्ञानवर्धक रहा / विभागाध्यक्ष श्रीमती अलका शर्मा ने इसकी अत्यन्त सराहना की /
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
FDP Programme in S.D. College For women




































