PTB News

Latest news
डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि, एचएमवी ने जीएनडीयू दीक्षांत समारोह में 29 स्वर्ण पदक प्राप्त कर रचा नया इतिहास, श्री जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा लंगर सेवा का आयोजन, 20 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को उठा ले गई दिल्ली पुलिस, पहुंचाया अस्पताल, अभिजीत दीपके ... ₹4 करोड़ फिरौती मामले में पंजाब पुलिस के SHO को किया गिरफ्तार स्टूडेंट्स ऑफ़ सेंट सोल्जर ग्रुप ने नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन कर संस्थान का नाम किया रोशन, इनोसेंट हार्ट्स के निलेश दत्ता ने नीट (यूजी)-2026 में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1305 प्राप्त कर विद्यालय ... PM मोदी ने हरियाणा से देश को समर्पित की पहली हाइड्रोजन ट्रेन चलती बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर की सूझबूझ से 30 यात्रियों की बची जान

जालंधर के पॉश इलाके में दिनदिहाड़े लुटेरों ने दिया बड़ी वारदात को अंजाम, पिस्तौल के बल पर लूटी कार, मचा हड़कंप,

robbers-robbed-a-car-at-gunpoint-in-broad-daylight-in-model-town-a-posh-area-of-jalandhar-big-news

PTB City न्यूज़ जालंधर : जालंधर से एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है। जहां के अधीन पड़ते पॉश इलाके मॉडल टाउन में उस समय हड़कंप मच गया। जब कुछ अज्ञात लुटेरों ने पिस्तौल के बल पर दिनदिहाड़े लूट की बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए स्विफ्ट कार छीनकर फरार होने में कामयाब हो गये।

मिली जानकारी के अनुसार अज्ञात लुटेरों ने कार सवार को पहले रोका और पिस्तौल दिखते हुए उसे गोली मारने की धमकी दी और कार सवार से स्विफ्ट कार छीन कर फरार हो गए। इस घटना के बाद स्थानीय थाना पुलिस के प्रभारी दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए हैं व आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालने में जुट गई है।

इस दौरान लूट का शिकार हुए युवक की पहचान जीटीबी नगर के रहने वाले लक्ष्य के रूप में हुई है। पुलिस को दिए बयानों में लक्ष्य ने बताया कि वह सब्जी लेने और फोटो प्रिंट निकलने के लिए जैसे ही मॉडल टाउन स्थित गुरुद्वारा साहिब के पास गली में पहुंचा तो तीन अज्ञात लुटेरों ने उसे अचानक घेर लिया और पिस्तौल के बल पर उसकी स्विफ्ट कर लूटकर फरार हो गए।

आपको यह भी बता दें कि बीते कुछ दिनों से जिला जालंधर में लगातार बढ़ रही लूट की वारदातों से शहर वासी भी पुलिस कमिश्नरेट पुलिस द्वारा शहर के लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित किये जाने के दावों के ऊपर हैरान हैं की आखिर कैसे लगातार शहर में लूटपाट की वारदातें बढ़ती जा रही हैं और लगातार शहर में चल रही गोलियों की गड़गड़ाहट से खौफ में हैं और हर को अपनी जान माल की सुरक्षा की उम्मीद जिला पुलिस व प्रशासन से लगाए बैठा है।

Latest News