PTB Crime न्यूज़ जालंधर : जालंधर में पिस्तौल की नोक पर हो रही लूट की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रह हैं। ऐसा ही एक मामला जालंधर के अधीन पड़ती घास मंडी में स्थित शिवपुरी के पास से सामने आ रहा है। जहां आज उस समय सनसनी फैल गई। जब एक कंपनी मुलाजिम कलेक्शन कर बैंक में जब पैसे जमा करवाने जा रहे युवक से बाइक सवार
तीन युवकों ने मारपीट करके पैसे और मोबाइल छीने लिए और भागने में कामयाब हो गए। जानकारी देते हुए प्रताप कुमार ने बताया कि वह एयरटेल कंपनी में मार्केटिंग का काम करता है और आज घास मंडी में कलेक्शन करने के बाद पैसे बैंक में जमा करवाने के लिए जा रहा था और जब घास मंडी के शिवपुरी के नजदीक पहुंचा तो पीछे से नकाबपोश तीन युवक बाइक पर आए और मेरे साथ हाथापाई करने लगे।
बाइक सवाराें के पास हथियार और गन भी थी मुझे मारने के बाद मेरे पास कलेक्शन की रकम जो तकरीबन 80,000 थी और दो मोबाइल छीन कर फरार हो गए जिसकी सूचना पुलिस को दे दी गई है। मौके पर थाना भार्गव कैंप की पुलिस पहुंचकर मामले की जांच कर दी है।








































