.
Scholarship of Rs.11000 to Student Suraj by St Soldier Group of Institutions
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ “शिक्षा” : छात्र सूरज शुक्ला के आर्थिक हालातों को देखते हुए स्कूल की शिक्षा सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन द्वारा हर वर्ष स्पांसर की जाती थी और अब सूरज की पढाई के प्रति लग्न को देखते हुए सूरज की कॉलेज की शिक्षा भी स्पांसर की गई /
..
छात्र सूरज सेंट सोल्जर पॉलिटेक्निक कॉलेज में इलेक्ट्रिक इंजीनियरिंग में पढ़ रहा है / जिसके लिए पहले तीनों समेस्टरों की फीस स्पांसर की गई थी और अब चौथे समेस्टर फीस स्पांसर करते हुए 11000 का चेक वाईस चेयरपर्सन श्रीमती संगीता चोपड़ा द्वारा भेंट किया गया / छात्र के पिता अरुण शुक्ला ने बताया कि सूरज को कुछ समय पहले कैंसर जैसी नामुराद बिमारी थी /
..
आमदनी का बड़ा हिस्सा सूरज के टैस्ट, दवाइयों में खर्च हो जाता था / सूरज की शिक्षा के साथ-साथ उसके मैडीकल के खर्चे में भी सेंट सोल्जर द्वारा हर वर्ष मदद की जाती थी / सभी की दुआओं के फलसवरूप सूरज अब बिलकुल ठीक हो चूका है / वाईस चेयरपर्सन श्रीमती संगीता चोपड़ा ने सूरज को शुभ कामनाऐं देते हुए कहा कि सेंट सोल्जर हमेशा उसके साथ है /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
Scholarship of Rs.11000 to Student Suraj by St Soldier Group of Institutions




































