.
.
Singer mika singh india Pakistan Function atend with music band
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ मनोरंजन / कराची : भारत और पाकिस्तान में तनाव बढ़ने के बीच जाने-माने भारतीय गायक मीका सिंह और उनके ट्रुप के कराची में एक अरबपति की बेटी की शादी में कार्यक्रम प्रस्तुत करने से विवाद पैदा हो गया है / बताया जाता है कि यह अरबपति पाक के पूर्व राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ का करीबी रिश्तेदार है /
.
.
पाकिस्तान की एक अखबार में छपी खबर के अनुसार मीका (42) अपने ग्रुप के साथ एक रसूखदार अरबपति की बेटी की शादी में कार्यक्रम प्रस्तुत करने आए थे / खबर के अनुसार कार्यक्रम में शिरकत करने वाले लोगों के सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड करने के बाद पाकिस्तान में भारतीय गायक मीका सिंह की मौजूदगी का पता चला /
.
विपक्षी पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के नेता सैयद खुर्शीद शाह ने कहा कि सरकार को निश्चित रूप से यह पता लगाना चाहिए कि ऐसे वक्त में जब भारत के साथ राजनयिक और कारोबारी संबंध स्थगित हैं तो भारतीय गायक और उनके 14 सदस्यीय ग्रुप को किसने सुरक्षा मंजूरी दी / पाकिस्तान में इस वक्त भारतीय फिल्मों, नाटकों, कार्यक्रमों पर प्रतिबंध लगा है / पाक ने भारत सरकार के समक्ष अपना दृष्टिकोण साफ कर दिया है / अगर इससे पहले उन्हें वीजा मिला था तो उसे रद्द कर देना चाहिए था /
.
वहीं अखबार की खबर के अनुसार दूल्हा मीका का बहुत बड़ा प्रशंसक है और वह उनका लाइव परफॉर्मैंस देखना चाहता था / उसकी इसी इच्छा को पूरा करने के लिए उसके ससुराल वालों ने अपने संपर्क का इस्तेमाल करते हुए भारतीय बैंड को उच्च स्तरीय सुरक्षा मंजूरी तथा वीजा दिलवाए / मीका की इस प्रस्तुति के लिए उन्हें करीब 1,50,000 अमरीकी डॉलर का भुगतान किया गया / पंजाबी गायक के इस कार्यक्रम से उनके भारतीय प्रशंसक भी खफा हैं जिन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जाहिर की / एक ट्विटर यूजर ने लिखा कि देशद्रोही तुम्हें शर्म आनी चाहिए /
.
.
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
Singer mika singh india Pakistan Function atend with music band


































