.
sister gave birth to her own brother s child escaped in hospital Gurdaspur
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Crime न्यूज़ गुरदासपुर : एक कलयुगी भाई द्वारा अपनी सगी बहन को गर्भवती करने और अपनी बड़ी बहन की मदद से अस्पताल लाहौर में एक बच्चे को जन्म देने के बाद उसे बाथरूम में फेंकने का मामला सामने आया है, लेकिन बच्चे को डाक्टरों ने बचा लिया और पुलिस ने दोनों बहनों के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया /
..
सरहद पार सूत्रों के अनुसार लाहौर के कोट ख्वाजा सैय्यद अस्पताल में एक युवती यह कह कर दाखिल हुई कि वह गर्भवती है और बच्चे को जन्म देना चाहती है / उस समय उसकी बड़ी बहन भी उसके साथ थी / 18 वर्षीय युवती ने एक लड़के को जन्म दिया परन्तु जन्म के कुछ समय बाद ही दोनों बहनें अस्पताल से लापता हो गई / सफाई कर्मचारी ने जैसे ही बाथरूम टैंक में पड़े बच्चे को देखा तो उसकी जानकारी तुरंत अस्पताल के प्रबंधकों को दी /
..
डाक्टरों ने बच्चे को इनक्यूबेटर में रखकर उसे बचा लिया और इसकी सूचना पुलिस को दी / सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गर्भवती युवती का रिकार्ड चैक कर जांच शुरू कर दी / जांच में पता चला कि युवती को उसके सगे भाई ने शारीरिक संबंध बनाकर गर्भवती बना दिया था / यह बात उसने अपने परिवार वालों को समाज में होने वाली बेइज्जती के कारण नहीं बताई, लेकिन उसने अपनी बड़ी विवाहिता बहन को सारी बात बता दी / उसकी बहन उसे महिला डाक्टर को पास लेतकर गई /
..
डाक्टर यह कह कर गर्भपात करने से इन्कार कर दिया कि अब बहुत देरी हो गई है / इसके बाद दोनों बहनों ने बच्चे को जन्म देने का फैसला लिया और बच्चे को जन्म देते ही उसे बाथरूम के टैंक में डाल कर भागने में सफल हो गईं / पुलिस ने दोनों बहनों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है / बच्चे को जन्म देने वाली युवती के बयान पर निर्भर करेगा कि उसके भाई के खिलाफ क्या कार्रवाई होगी /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
sister gave birth to her own brother s child escaped in hospital Gurdaspur




































