.
.
SP protest on taking azam khan son in custody Lucknow
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Political न्यूज़ लखनऊ : रामपुर से सपा सांसद आजम खां की गिरफ्तारी व खराब कानून व्यवस्था से नाराज होकर राजभवन के मुख्य द्वारा पर प्रदर्शन कर रहे सपा कार्यकर्ताओं व नेताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, हालांकि, कुछ देर बाद उन्हें रिहा कर दिया गया /
.
.
पुलिस ने सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल सपा एमएलसी आनंद भदौरिया को गिरफ्तार कर लिया / आपको बता दें कि सपा नेता प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के नेतृत्व में खराब कानून व्यवस्था पर राज्यपाल को ज्ञापन सौंपने जा रहे थे / इस दौरान मुख्य द्वार पर नारेबाजी करने पर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार लिया /
.
आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री और सपा सांसद आजम खान के बेटे अब्दुल्ला को रामपुर पुलिस ने पर्सनल बॉन्ड पर रिहा कर दिया गया है / रामपुर एसपी अजयपाल शर्मा ने कहा कि अब्दुल्ला को जौहर यूनिवर्सिटी में छापेमारी के दौरान सरकारी कार्य में बाधा डालने के बाद हिरासत में लिया गया था / कार्रवाई के दौरान पार्टी समर्थक पुलिस से भिड़ गए थे /
.
पुलिस ने कहा कि अभी तक यूनिवर्सिटी से 2,500 दुर्लभ चोरी हुई किताबें बरामद की गई है / इस यूनिवर्सिटी की स्थापना आजम खान ने की थी / दूसरी ओर, फर्जी दस्तावेजों के आधार पर पासपोर्ट बनवाने के आरोप में भी मंगलवार को अब्दुल्ला के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है / अब्दुल्ला स्वार-टांडा सीट से विधायक हैं /
.
पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह ने कहा कि मंगलवार से शुरू हुई छापेमारी बुधवार को भी हुई / सीनियर अधिकारियों ने कहा कि स्टाम्प्स के साथ 2500 किताबों का 50 बॉक्स बरामद किया गया / किताबें प्राचीन और मूल्यवान हैं /
.
.
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
SP protest on taking azam khan son in custody Lucknow






































