.
.
The Civil Surgeons Office and Building Department of Jalandhar raided the Department of Vigilance
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ जालंधर : जिला जालन्धर में आज उस समय सनसनी फैल गई जब शहर के दो बड़े विभागों में विजीलैंस विभाग ने अचानक दबिश दे दी, इस दौरान सिविल सर्जन दफ्तर तथा बिल्डिंग विभाग शामिल हैं /
.
.
इस दौरान सिविल सर्जन दफ्तर में पहुंची टीम ने परचेस विभाग से संबंधित रिकार्ड खंगालने शुरू कर दिए हैं वहीं बताया जा रहा है कि इस विभाग द्वारा कई चीजें बाजार से चौगुने दामों पर खरीदी गई थी / फिलहाल विजीलैंस द्वारा इसकी पुष्टि नहीं की जा रही है, लेकिन इस विभाग से जुड़े अधिकारीयों का इस रेड के बाद पानी भी गले से नहीं उतर रहा है /
.
.
वहीं दूसरी तरफ नगर निगम के बिल्डिंग विभाग के सभी एटीपी तथा इंस्पैक्टरों को विजीलैंस विभाग ने सुबह ही तलब कर लिया था / सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार 2014 से लेकर अब तक सभी अदालती केसों में हुए फैसलों सम्बन्धी बिल्डिंग विभाग ने क्या कुछ कारवाई की उसकी जांच भी विजिलेंस अधिकारीयों द्वारा की जा रही है /
.
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
The Civil Surgeons Office and Building Department of Jalandhar raided the Department of Vigilance


































