PTB News

Latest news
ट्रंप के ऐलान से शेयर बाजार में देखने को मिला भारी उछाल बिक्रम मजीठिया को लेकर कोर्ट ने सुनाया फैसला, थाने से समर्थक को छुड़ाने और दस्तावेज फाड़ने के लगे थे... जालंधर में हुआ भयानक सड़क हादसा, मां-बेटी की हुई मौके पर मौत पंजाब! जंडियाला गुरु में घर पर की तीन अज्ञात ने फायरिंग, लोगों में दहशत का माहौल, जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो...

फिर पड़ी जनता पर महंगाई की मार, एलपीजी सिलेंडर के दाम में हुई बढ़ोतरी,

the price of LPG cylinder increased

PTB Big News नई दिल्ली : देश भर में आज से एलपीजी सिलेंडर के नये रेट जारी हो गये हैं. इस बार LPG गैस सिलेंडर 250 रुपये महंगा हो गया है. हालांकि यह वृद्धि कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में हुई है. अगर इन वृद्धियों को देखें तो पिछले दो महीनों में अब तक कुल 346 रुपये की वृद्धी हो चुकी है. वहीं इन वृद्धियों में घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं को राहत मिली हुई है. क्योंकि अभी 10 दिन पहले तक घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़े हुए थे जबकि 22 मार्च को ही कॉमर्शियल सिलेंडर सस्ता हो गया था.

आपको बता दें कि लंबे अरसे के बाद पेट्रोल-डीजल और एलपीजी उपभोक्ताओं को महंगाई की मार पड़नी शुरू हो गई थी. 22 मार्च को बिना सब्सिडी वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर में 50 रुपये की बढ़ोतरी हुई थी. आपको बता दें कि 19 किलो वाला कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर आज से दिल्ली में 2253 रुपये का मिलेगा.वहीं कोलकाता में अब यह 2087 रुपये के बजाय 2351 रुपये और मुंबई में 1955 की जगह 2205 रुपये में मिलेगा.

चेन्नई में अब इसी सिलेंडर के लिये 2138 रुपये की बजाय 2406 रुपये खर्च करने होंगे. आपको बता दें कि कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी के अलावा हवाई ईंधन की कीमतों में भी इजाफा हुआ है. 1 अप्रैल को जेट फ्यूल यानी एटीएफ के दाम 2 फीसदी से बढ़ाकर 1,12,925 किलोलीटर हो गई है. पहले यह 1,10, 666 रुपये किलोलीटर थी. वहीं नई दरें 15 अप्रैल 2022 को लागू होंगी.