.
thieves theft mobiles phone from the mehta telecom jalandhar Punjab
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB City न्यूज़ जालंधर : बस्ती शेख रोड स्थित मोबाइल शोरूम मेहता टेलिकॉम पर बीती रात चोरों ने धावा बोलते हुए दुकान से लाखों की कीमत वाले मोबाइल फोन चोरी कर लिए / इस चोरी की घटना की सूचना मिलते ही थाना पांच की पुलिस मौके पर पहुंची और अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है /
..
शोरूम मालिक सुशील मेहता ने बताया कि वह रोज की तरह रात को अपनी दुकान बंद करके अपने घर गए थे / वीरवार सुबह जब वह दुकान खोलने आए तो देखा कि दुकान के ताले टूटे हुए हैं चोर अंदर से लाखों की कीमत वाले मोबाइल चोरी कर ले गए और साथ ही डीवीआर भी ले गए / दुकान के बाहर लगे कुछ कैमरा की फुटेज चेक करने पर पता चला कि चोर सुबह करीब 5:00 बजे आए /
..
चोरों ने बेहद तरीके के साथ पहले चादर से दुकान को ढका, ताकि किसी का ध्यान इस ओर न जाए और फिर दुकान के ताले तोड़े / मामले की जांच कर रहे थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में चोरों के चेहरे नजर आ रहे हैं / जल्द ही उनकी पहचान कर ली जाएगी औऱ उक्त चोरों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
thieves theft mobiles phone from the mehta telecom jalandhar Punjab




































