.
typhoon hagibis japan tokyo indian navy sent two warships to help
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ जापान : जापान की राजधानी टोकियो समेत देश के अन्य हिस्सों में भयंकर तूफान ‘हेगीबिस’ से अबतक कम से कम 35 लोग मारे जा चुके हैं और 16 लोग लापता हैं / भारी बारिश के कारण आई बाढ़ में फंसे लोगों को बचाने के लिए रविवार को बड़े पैमाने पर बचाव अभियान शुरू किया गया / शक्तिशाली तूफान हेगीबिस ने दक्षिण-पश्चिम में इजु प्रायद्वीप पर शनिवार शाम सात बजे से दस्तक दी थी / इसी बीच भारतीय नौसेना ने जापान की मदद के लिए दो युद्धपोत भेजे हैं / आईएनएस शहयाद्री और आईएनएस किल्तान भारी बारिश और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सहायता पहुंचाएंगे /
.तूफान के आने के बाद देश के बड़े हिस्से में भारी बारिश हुई, जिससे बाढ़ आ गई और भूस्खलन की कई घटनाएं हुईं / यह तूफान टोकियो को अपनी चपेट में लेने के बाद उत्तर की ओर बढ़ गया है / रिपोर्ट के मुताबिक, इस आंधी-तूफान में कम से कम 35 लोगों की मौत हुई है / 16 लोग लापता हैं और 100 से अधिक घायल हुए हैं / हेगीबिस से प्रभावित होने वाले लोगों की संख्या बढ़ रही है /
.राहत कार्य के लिए 31 हजार सैनिक और एक लाख बचावकर्मी रात भर लगे हुए हैं और फंसे हुए लोगों को हेलीकॉप्टर से सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा रहे हैं / नागानो शहर के आपातकालीन सेवा के एक अधिकारी यासुहिरो यामागुची ने बताया कि रातभर में हमने 427 घरों को खाली कराने और 1,417 लोगों को निकलने के आदेश जारी किए /
.उन्होंने बताया कि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि इसमें कितने घर प्रभावित हुए हैं / अधिकारियों ने चेतावनी दी कि भूस्खलन का खतरा अभी भी बना हुआ है / प्रशासन ने 73 लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित जगह पर जाने की सलाह दी है / वहीं तूफान से प्रभावित इलाकों में तकरीबन 376,000 घरों की बिजली आपूर्ति नहीं हो पा रही है / तूफान के आने से पहले ही इसके प्रभाव के चलते तेज बारिश हुई / रग्बी विश्व कप के दो मैचों को भी रद्द कर दिया गया है /
.तूफान की वजह से जापानी ग्रैंड प्रिक्स में देरी हुई तथा भारी बारिश के कारण 800 से अधिक उड़ानें रद्द कर दी गई हैं और साथ ही रेल यातायात पर भी असर पड़ा / जेएमए के मौसम विभाग के अधिकारी यासूशी काजीवारा ने मीडिया को बताया कि शहरों, कस्बों और गांवों में अभूतपूर्व मूसलाधार बारिश हो रही है, जिसके कारण चेतावनी जारी की गई है / स्थानीय न्यूज एजेंसी क्योडो के अनुसार, तोशिगी प्रांत के सानो में अकियामा नदी में बाढ़ आने से रिहायशी क्षेत्र जलमग्न हो गए और बचाव दल स्थानीय लोगों को वहां से निकाल रहे हैं /
.
तूफान हेगीबिस से जापान में आई तबाही के बाद जापान के राहत एवं बचाव दल ने भू-स्खलन में फंसे लोगों को बचाने का कार्य जारी कर दिया है / हेगीबिस की वहज से जापान में हजारों घरों की बिजली गुल हो गई है / वहीं, विभाग ने जानकारी दी है कि सोमवार को तूफान से प्रभावित इलाकों में बारिश के चलते भू-स्खलन की आशंका बढ़ गई है / तूफान के चलते गलियों, खेतों और रिहायशी इलाकों में गंदा पानी बहने लगा हैं / कई जगह बाढ़ की स्थिति बनी हुई, घरों और आसपास की सड़कें कीचड़ से भरे हुए हैं /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
typhoon hagibis japan tokyo indian navy sent two warships to help




































