.
mp horrific road accident in hoshangabad 4 national level hockey players died
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Accident न्यूज़ मध्य प्रदेश : मध्य प्रदेश के होशंगाबाद जिले में भीषण सड़क हादसे की खबर है जिसमें राष्ट्रीय स्तर के चार हॉकी खिलाड़ियों की मौत हो गई जबकि तीन घायल हो गए / यह हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग 69 पर होशंगाबाद और इटारसी के बीच हुआ / घायलोें को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है /
..
जानकारी के मुताबिक, चारों मृतक ध्यानचंद हॉकी टूर्नामेंट खेलने मध्य प्रदेश आए थे / इटारसी की ओर जाते वक्त उनकी कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई / कार में कुल 7 लोग सवार थे तीन लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है /
.बताया जा रहा है कि टूर्नामेंट में हिस्सा लेने आए कुछ खिलाड़ियों के ठहरने की व्यवस्था इटारसी में की गई थी / ये खिलाड़ी वहीं जा रहे थे कि रास्ते में हादसे का शिकार हो गए / ये सभी हॉकी खिलाड़ी होशंगाबाद में चल रहे अखिल भारतीय हॉकी टूर्नामेंट में शामिल हुए थे /
.मारे गए खिलाड़ियों की पहचान शाहनवाज खान (इंदौर), आदर्श हरदुआ (इटारसी), आशीष लाल (जबलपुर) और अनिकेत (ग्वालियर) के रूप में हुई है / ये चारों हॉकी खिलाड़ी एमपी एकेडमी भोपाल के खिलाड़ी थी / होशंगाबाद में हुए कल के मुकाबलें में इनका मुकाबला सिवनी – जबलपुर से हुआ था / होशंगाबाद डीएम ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
mp horrific road accident in hoshangabad 4 national level hockey players died




































